बगैर आधिकारिक उद्घाटन के भोपाल नगर निगम की नवीन बिल्डिंग में शुरु हुए काम अब एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग

भोपाल नगर निगम का नया 8-मंजिला एकीकृत मुख्यालय तुलसी नगर (लिंक रोड-2) पर लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुका है। मजे की बात यह है कि इस नवीन मुख्यालय में एक-एक करके निगम के सभी विभाग शिफ्ट हो चुके हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी भी नवीन मुख्यालय में बैठने लगे हैं और नगर निगम से संबंधित सारे काम नहीं बिल्डिंग से होने लगे हैं लेकिन इतनी बहुप्रतीक्षित परियोजना का अभी तक औपचारिक रुप से उद्घाटन नहीं किया गया है। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के नगर निगम की नवीन बिल्डिंग के उद्घाटन की दिसंबर 2024 में भी तैयारी की गई थी लेकिन नगर निगम के सभापति और महापौर मालती राय के बीच चल रही आपसी खींचतान के चलते नगर निगम की नवीन बिल्डिंग का उद्घाटन अभी तक अंधर में ही लटका है और सभी कार्यालय शिफ्ट होने के साथ उनके काम भी ने मुख्यालय से शुरु हो चुके हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि नई बिल्डिंग का औपचारिक उद्घाटन कब होगा। उद्घाटन होगा भी या नहीं यह भी अपने आपमें एक बड़ा सवाल बन कर रह गया हैं क्योंकि नगर निगम की ओर से उद्घाटन की अभी तक औपचारिक घोषणा भी नहीं की गई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'प्राइमल' रीति-रिवाजों से शादी करेंगे फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
भाजपा में 'गॉडफादर' वाले कार्यकर्ता 'भाई साहब' कहलाएंगे और जिनके 'गॉडफादर' नहीं वो दरी बिछाने का काम करेंगे
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024