Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
सिनेमा

ओटीटी पर रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने संभाली कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की जिम्मेदारी

भोपाल। सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है

• Oct 30, 2026• 1 min read
ओटीटी पर रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने संभाली कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की जिम्मेदारी

📷 Cover Photo: ओटीटी पर रिलीज हुई हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' भोपाल की ऋद

ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'झाड़ फूंक' 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर खान आस्था के अहम किरदार में नजर आ रही हैं।उनके साथ पद्मिनी कोलपुरी और यशपाल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

इस फिल्म की खास बात यह है कि इसकी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की जिम्मेदारी भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय ने निभाई है। फिल्म में कलाकारों के किरदारों और कहानी के माहौल के अनुरूप कॉस्ट्यूम तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

फिल्म में सुम्बुल तौकीर खान के अलावा हर्ष राजपूत, यशपाल शर्मा, दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और अप्रतिम सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन राजन रामगोपाल वर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता शैलेश परिहार हैं। वृंदा सह-निर्माता के रूप में जुड़ी हैं।

भोपाल की ऋद्धि उपाध्याय का इस फिल्म से जुड़ना शहर के लिए भी गौरव की बात है। उनकी कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के जरिए फिल्म के दृश्यों और किरदारों को पर्दे पर एक अलग पहचान देने का प्रयास किया गया है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT