सिनेमा
लॉस एंजिल्स में गूंजेगा जय श्रीराम का नारा 27 अक्टूबर को होगा रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर हालीवुड के कलाकार होंगे शामिल
मुंबई: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब ग्लोबल लेवल पर धमाका करन...

📷 Cover Photo: लॉस एंजिल्स में गूंजेगा जय श्रीराम का नारा 27 अक्टूबर को होग
ADVERTISEMENT
Font Size:
मुंबई: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अब ग्लोबल लेवल पर धमाका करने जा रही है।
फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के डेविड गेफन थिएटर में होगा। मेकर्स ने इसे 3D में दिखाने का फैसला किया है। इस प्रीमियर में हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां, फिल्ममेकर और इंटरनेशनल मीडिया मौजूद रहेगी। 945 मेहमानों की कैपेसिटी वाले इस ऑडिटोरियम में सभी को ट्रेडिशनल इंडियन फेस्टिव वियर में आने को कहा गया है।
राम-सीता-रावण की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं, साई पल्लवी सीता और यश रावण बने हैं। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक हंस जिमर और एआर रहमान ने दिया है।
एडवांस बुकिंग में तूफान
रामायण पार्ट-1- 5 नवंबर 2026 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरे पर खुली थी और अब तक फिल्म ने ग्लोबल लेवल पर 15 से 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली है।
भारत में अकेले 1.25 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और 7.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो चुका है। हिंदी वर्जन 92% बुकिंग के साथ लीड कर रहा है। नॉर्थ अमेरिका में भी 4.75 लाख डॉलर (लगभग 4 करोड़ रुपये) की प्री-सेल हुई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
भोपाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ' का PCC में बना मास्टर प्लान
NEXT ARTICLE →
भोपाल में 2000 रुपये और सस्ता हुआ GOLD अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4000 डॉलर के नीचे फिसला सोना
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

Jailer 2 ने 8 दिन में किया 600 करोड़ पार चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बनी Jailer
23/10/2026
26 जून को सिनेमाघरों में गूंजी जमकर हंसी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' समेत 10 फिल्में रिलीज
26/6/2026
'प्राइमल' रीति-रिवाजों से शादी करेंगे फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
25/2/2026