मध्य प्रदेश
भोपाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ' का PCC में बना मास्टर प्लान
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल में संगठन की बड़ी समीक्षा बैठक आयो...
• Oct 23, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: भोपाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल में संगठन की बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार, आगामी कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
चार संभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित चारों संभागों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जिला और विधानसभा स्तर पर संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी दिनों में पार्टी की रणनीति को प्रभावी तरीके से लागू करने और संगठन के अलग-अलग स्तरों के बीच बेहतर समन्वय पर मंथन हुआ।
बीजेपी के लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ अभियान का बना काउंटर प्लान
यह बैठक बीजेपी के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण थी। दरअसल भाजपा 24 फरवरी से लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ अभियान का आगाज होने जा रहा है जिसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस की तरफ से बनाए जा रहे सरकार विरोधी माहौल को खत्म करने का बड़ा अभियान चलाएंगे। भाजपा के इस अभियान का जनता के बीच असर न दिखे इसलिए कांग्रेस ने काउंटर अटैक का प्लान तैयार किया है।
पटवारी बोले- बूथ तक सक्रिय रहना होगा
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक निरंतर सक्रियता जरूरी है। कार्यकर्ताओं को समर्पित कार्यशैली और प्रभावी जनसंपर्क पर ध्यान देना होगा। उन्होंने संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने और तय कार्ययोजना के अनुसार काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
कांग्रेस का फोकस अब संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

'नवीन' भाजपा में नितिन से सहयोग की उम्मीद लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में की मुलाकात राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा
23/10/2026
NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को जारी किया नोटिस दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारा लगवाने का बड़ा मामला
23/10/2026
'भीड़तंत्र' के खिलाफ भाजपा का 'प्रहार' लोकतंत्र को बचाने का चलेगा अभियान बैठक में जेन-जी वर्ग के बीच पहुंच बनाने और संवाद की बनी रणनीति
22/10/2026