Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दीपावली से पहले MP के कर्मचारियों को सरकार का 'बोनस' महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी 9 महीने का एरियर 3 किश्तों में मिलेगा

- सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा, जनवरी 2026 से होगा लागू- जनवरी से सितंबर तक का एरियर 3 समान किश्तों में मिलेगा- पेंशनरों को भी जुलाई 20...

• Oct 30, 2026• 2 min read
दीपावली से पहले MP के कर्मचारियों को सरकार का  'बोनस' महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी 9 महीने का एरियर 3 किश्तों में मिलेगा

📷 Cover Photo: दीपावली से पहले MP के कर्मचारियों को सरकार का 'बोनस' महंगाई

ADVERTISEMENT
Font Size:
- सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा, जनवरी 2026 से होगा लागू
- जनवरी से सितंबर तक का एरियर 3 समान किश्तों में मिलेगा
- पेंशनरों को भी जुलाई 2026 से 2% महंगाई राहत, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

भोपाल। दीपावली से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ा हुआ DA जनवरी माह से देय होगा।

वहीं, पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत (DR) में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने लिखा-

> 'राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है। यह जनवरी से देय होगी। जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा। अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी।'

कैसे मिलेगा फायदा?

1.  9 महीने का एरियर: जनवरी से सितंबर 2026 तक का बढ़ा हुआ DA का एरियर 3 समान मासिक किश्तों में भुगतान किया जाएगा।
2.  नगद भुगतान: अक्टूबर माह का वेतन जो नवंबर में देय होगा, उसमें बढ़े हुए DA का नगद भुगतान होगा।
3.  पेंशनरों को राहत: जुलाई 2026 से पेंशनरों की महंगाई राहत में भी 2% की बढ़ोतरी होगी।

सीएम ने कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों और पेंशनर्स के साथ खड़ी है। उनके कल्याण और हितों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रही है। इस वृद्धि से प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT