Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'अराजकता' से जीतू पटवारी को इतनी एलर्जी क्यों करीब दस मिनट तक बताई परिभाषा

भारतीय जनता पार्टी देश भर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का अभियान चला रही है। दरअसल कांग्रेस पार्टी की तरफ से निर्वाचन आयोग,न्यायपालिका जैसी संस्थाओं...

• Oct 30, 2026• 2 min read
'अराजकता' से जीतू पटवारी को इतनी एलर्जी क्यों करीब दस मिनट तक बताई परिभाषा

📷 Cover Photo: 'अराजकता' से जीतू पटवारी को इतनी एलर्जी क्यों करीब दस मिनट त

ADVERTISEMENT
Font Size:
भारतीय जनता पार्टी देश भर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ का अभियान चला रही है। दरअसल कांग्रेस पार्टी की तरफ से निर्वाचन आयोग,न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। परीक्षा तंत्र पर सवाल खड़ा कर जेन-जी को साधने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कुछ हद तक अपने मंसूबों पर कामयाब भी हुई है। राहुल गांधी हाथ में संविधान की पुस्तक लेकर जगह-जगह लोकतंत्र बचाने की बात कही है। इन सब बातों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान का आयोजन कर रही है। दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में भाजपा अभियान चला कर जनता का विश्वास जीतने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से इस मामले में सवाल हुआ तो उनको मिर्ची लग गई। पटवारी से पूछा गया कि भाजपा लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान चला रही है। जिस पर पटवारी अराजकता कि परिभाषा बताने लगे। पटवारी ने दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा कि चांदनी चौक जहां पर प्रदर्शन करना मना है वहां पर भी भारतीय जनता पार्टि ने यात्रा निकाली और जनता को परेशान किया। पटवारी ने कहा कि जनता को परेशान करना ही अराजकता है। अब बताओ अराजकता कौन फैला रहा है भाजपा अथवा कांग्रेस। दरअसल पटवारी ने बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी का विरोध करने के लिए प्रेसवार्ता बुलाई थी लेकिन पटवारी ऐन मौके पर अपने मुद्दे से भटक गए और अराजकता की परिभाषा गढ़ने में लग गए। पटवारी यहीं नहीं रुके उन्होंने मीडिया पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हरदीप सिंह पुरी भोपाल आएं तो उनसे सवाल करें। पटवारी ने संपादकों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी संपादक ध्यान दें और भाजपा से पूंछे कि हरदीप सिंह पुरी को एमपी से राज्यसभा में क्यों भेजा जा रहा है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT