मध्य प्रदेश
विंध्य विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के विवाद पर CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा- विवाद नहीं रुका तो दोनों की नियुक्ति रद्द होगी
HIGHLIGHTS:- एक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर पंचूलाल प्रजापति और डॉ. अजय सिंह के बीच शुरू हुआ था विवाद- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोनों को भोपाल...
• Oct 30, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: विंध्य विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के विवाद पर CM
ADVERTISEMENT
Font Size:
HIGHLIGHTS:
- एक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर पंचूलाल प्रजापति और डॉ. अजय सिंह के बीच शुरू हुआ था विवाद
- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दोनों को भोपाल पार्टी ऑफिस बुलाकर दी सख्त चेतावनी
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी मामले में लिया संज्ञान
भोपाल। विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति और उपाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह के बीच चल रहे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कड़ी नाराजगी जताई है।
प्राधिकरण में एक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर दोनों नेताओं के बीच विवाद सामने आया था। इसके बाद मामला सीएम तक पहुंचा और सीएम ने भी इस पर संज्ञान लिया।
मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दोनों पदाधिकारियों को भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय बुलाया और साफ शब्दों में कहा कि अगर इस तरह सार्वजनिक तौर पर विवाद करोगे तो दोनों की नियुक्तियां रद्द कर दी जाएंगी।
खंडेलवाल ने दोनों को आपसी समन्वय और संगठनात्मक मर्यादा के अनुरूप काम करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का मतभेद है तो उसे पार्टी फोरम में लाना चाहिए, मीडिया में नहीं।
मीडिया से बातचीत में खंडेलवाल ने कहा कि संगठन और सरकार की प्राथमिकता जनसेवा है, विकास कार्यों को गति देना और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वहन करते समय आपसी संवाद, समन्वय और परस्पर सम्मान जरूरी है।
उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने और विंध्य क्षेत्र के विकास व जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'बापू की कुटिया' से चल रहा भाजपा युवा मोर्चा सूनी पड़ी 'दीनदयाल' की कुटिया वहीं से जेन-जी को साधने की बन रही 'नाकाम' रणनीति
NEXT ARTICLE →
MP Gold Price भोपाल में सोने में मामूली गिरावट 24 कैरेट 1.44 लाख के नीचे जानें आज का लेटेस्ट रेट
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

'बापू की कुटिया' से चल रहा भाजपा युवा मोर्चा सूनी पड़ी 'दीनदयाल' की कुटिया वहीं से जेन-जी को साधने की बन रही 'नाकाम' रणनीति
30/10/2026
MP में सोशल मीडिया की जंग में कांग्रेस आगे Insta पर BJP से दोगुने फॉलोअर्स Gen Z की फीड पर कांग्रेस का कब्जा
30/10/2026
MP में 23 सरकारी विभागों की वेबसाइट एक साथ बंद पुलिस हेडक्वार्टर से लेकर वित्त और राजस्व विभाग तक शामिल
29/10/2026