मध्य प्रदेश
MP में 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों की धनतेरस से पहले मनेगी 'दिवाली' 5% बढ़ेगा DA-DR 7500 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी
- दीपावली से पहले 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में मोहन सरकार- अभी 58% मिल रहा है, केंद्र का 63% - 5% का अंतर खत्म होगा- जनवरी 2026 से 2% और जुलाई...
• Oct 29, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: MP में 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों की धनतेरस से पहले मनेगी '
ADVERTISEMENT
Font Size:
- दीपावली से पहले 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में मोहन सरकार
- अभी 58% मिल रहा है, केंद्र का 63% - 5% का अंतर खत्म होगा
- जनवरी 2026 से 2% और जुलाई 2026 से 3% बकाया, सरकार पर आएगा 1202 करोड़ का भार
भोपाल। दिवाली से पहले मध्यप्रदेश के करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है। राज्य सरकार जल्द ही महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला ले सकती है। कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से घोषणा की उम्मीद है।
क्यों बढ़ेगा DA?
केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 3% बढ़ाकर 63% कर दिया है। इसके बाद मध्यप्रदेश और केंद्र के कर्मचारियों के DA में 5% का अंतर हो गया है। फिलहाल MP के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत 58% DA और पेंशनर्स को 58% DR मिल रहा है।
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि जनवरी 2026 से लंबित 2 प्रतिशत और जुलाई 2026 से देय 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 5 प्रतिशत का लाभ एक साथ दिया जाना चाहिए।
कितना फायदा होगा?
इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की मासिक आय में सीधा इजाफा होगा।
प्रथम श्रेणी के अधिकारियों को वेतन के अनुसार हर महीने 7,500 रुपए या उससे अधिक का फायदा मिल सकता है। वहीं चतुर्थ श्रेणी से लेकर तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को भी 1500 से 4000 रुपए तक का लाभ मिलेगा।
सरकार पर कितना भार आएगा?
अनुमान के मुताबिक -
- जनवरी से जुलाई 2026 तक की 2% बढ़ोतरी देने पर करीब 450 करोड़ रुपए
- जुलाई से अक्टूबर 2026 तक भुगतान पर लगभग 752 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार
- इस तरह कुल 1,202 करोड़ रुपए का वित्तीय भार सरकार पर पड़ेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
मंत्रियों को बताना होगा अपने प्रभार के जिलों में कितनी बार 'रात्रि विश्राम' किया और तीन साल के काम का देना होगा हिसाब
NEXT ARTICLE →
MP में 23 सरकारी विभागों की वेबसाइट एक साथ बंद पुलिस हेडक्वार्टर से लेकर वित्त और राजस्व विभाग तक शामिल
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में 23 सरकारी विभागों की वेबसाइट एक साथ बंद पुलिस हेडक्वार्टर से लेकर वित्त और राजस्व विभाग तक शामिल
29/10/2026
मंत्रियों को बताना होगा अपने प्रभार के जिलों में कितनी बार 'रात्रि विश्राम' किया और तीन साल के काम का देना होगा हिसाब
29/10/2026
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे छोटी MP में BJP की पोस्ट को खुद कार्यकर्ता नहीं कर रहे लाइक-शेयर मुख्यालय में हड़कंप
29/10/2026