मध्य प्रदेश
मंत्रियों को बताना होगा अपने प्रभार के जिलों में कितनी बार 'रात्रि विश्राम' किया और तीन साल के काम का देना होगा हिसाब
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरा करने जा रही है। इस मौके पर प्रदेश सरकार जनता के सामने तीन साल के विकास का लेखा जो...
• Oct 29, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: मंत्रियों को बताना होगा अपने प्रभार के जिलों में कितनी बार '
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 13 दिसंबर को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरा करने जा रही है। इस मौके पर प्रदेश सरकार जनता के सामने तीन साल के विकास का लेखा जोखा रखेगी तो वहीं आने वाले दो साल के विकास कार्यों का रोडमैम भी रखा जाएगा। उससे पहले मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव सभी मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा करने जा रहे हैं। सभी मंत्रियों को पहले ही सूचित किया जा चुका है कि वो अपने-अपने विभागों की रिपोर्ट तैयार कर लें। मंत्रियों से ये भी पूछा गया है कि उन्होंने प्रभार वाले जिलों में कितने दौरे किए और कितनी बार रात्रि विश्राम किया। गौरतलब है कि सरकार के दो साल पूरे होने पर भी सरकार के प्रत्येक विभागों ने अपने विकास कार्यों का लेखा जोखा जनता के सामने रखा था लेकिन जो भी हिसाब किताब दिया था उसका धरातल से कोई सरकार नहीं था। असल में यह सारा दिखावा इस लिए हो रहा है क्योंकि मोहन सरकार पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश की जनता मोहन सरकार के दौरान हुए विकास का हिसाब मांग रहे हैं। जिसको भाजपा की सरकार जुवानी तौर पर बता रही है लेकिन धरातल में दिखाने के लिए कुछ नहीं है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता मोहन सरकार पर विश्वास नहीं कर पा रही है। भाजपा सरकार द्वारा कामकाज का हिसाब देने पर कांग्रेस ने भी उसकी पोल खोलने की योजना बना ली है। भाजपा के मंत्री सांसद और विधायक अलग-अलग जिलों में सरकार के काम-काज का हिसाब देंगे तो कांग्रेस के पदाधिकारी उन्हीं जिलों में प्रेसवार्ता आयोजित कर सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे छोटी MP में BJP की पोस्ट को खुद कार्यकर्ता नहीं कर रहे लाइक-शेयर मुख्यालय में हड़कंप
29/10/2026
BJP ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया तो महिला कांग्रेस ने किया विरोध कहा- MP का नाम हो रहा कलंकित
29/10/2026
तमाम कोशिशों के बाद भी जनता को 'मोहने' में नाकाम रहे मोहन यादव 'अभिनंदन' और जोरदार 'तालियां' बजवाने से नहीं भरा जनता का मन
28/10/2026