मध्य प्रदेश
BJP ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया तो महिला कांग्रेस ने किया विरोध कहा- MP का नाम हो रहा कलंकित
भाजपा ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की कें...
• Oct 29, 2026• Updated: Oct 29, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: BJP ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार तो महिला कांग्रेस ने किय
ADVERTISEMENT
Font Size:
भाजपा ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को उनके नाम को मंजूरी दी। इसके बाद से कांग्रेस लगातार हमला बोल रही है।
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने वीडियो जारी कर आरोप लगाते हुए कहा एमपी के नाम को कलंकित किया जा रहा है। एक ऐसे नेता को एमपी से राज्यसभा भेजा जा रहा है जो विवादित है।
वीडियो में क्या कहा?
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने वीडियो में आरोप लगाते हुए कहा -
> "भाजपा ने मध्यप्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव में ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है जिसका नाम घिनौने कृत्य में आया है। भाजपा ने पूरे देश में मध्यप्रदेश का नाम कलंकित कर दिया है। भाजपा आज इतनी घमंडी हो गई है कि जनता की भावना से कोई फर्क नहीं पड़ता।"
उन्होंने आगे कहा कि "मोदी-शाह ने पार्टी के हर नेता को बोल रखा है कि आप जितना भ्रष्टाचार करेंगे, जनता को परेशान करेंगे, महिलाओं का शोषण करेंगे, हम आपको बड़े पदों से नवाजेंगे। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हरदीप सिंह पुरी को MP से उम्मीदवार बनाना है।"
नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस इसका पूरी तरह से विरोध करती है।
क्या है असली विवाद?
BJP ने हरदीप पुरी को L. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उम्मीदवार बनाया है। मुरुगन ने 14 अक्टूबर को तमिलनाडु में संगठन पर फोकस करने के लिए इस्तीफा दिया था। पुरी का UP से राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।
गौरतलब है कि हरदीप पुरी के नाम को लेकर पिछले एक साल से Epstein Files का विवाद चल रहा है। अमेरिका के न्याय विभाग (US Department of Justice) द्वारा जारी की गई फाइलों और तस्वीरों में पुरी का नाम और एक तस्वीर सामने आने के बाद विपक्ष उन पर सवाल उठा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर भी विरोध जताया है।
चुनाव का शेड्यूल -
- नामांकन की आखिरी तारीख: 2 नवंबर
- जांच: 3 नवंबर
- नाम वापसी: 5 नवंबर तक
- मतदान: 12 नवंबर
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
तमाम कोशिशों के बाद भी जनता को 'मोहने' में नाकाम रहे मोहन यादव 'अभिनंदन' और जोरदार 'तालियां' बजवाने से नहीं भरा जनता का मन
NEXT ARTICLE →
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे छोटी MP में BJP की पोस्ट को खुद कार्यकर्ता नहीं कर रहे लाइक-शेयर मुख्यालय में हड़कंप
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

विंध्य विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के विवाद पर CM और BJP प्रदेश अध्यक्ष नाराज कहा- विवाद नहीं रुका तो दोनों की नियुक्ति रद्द होगी
30/10/2026
'बापू की कुटिया' से चल रहा भाजपा युवा मोर्चा सूनी पड़ी 'दीनदयाल' की कुटिया वहीं से जेन-जी को साधने की बन रही 'नाकाम' रणनीति
30/10/2026
MP में सोशल मीडिया की जंग में कांग्रेस आगे Insta पर BJP से दोगुने फॉलोअर्स Gen Z की फीड पर कांग्रेस का कब्जा
30/10/2026