मध्य प्रदेश
MP में 23 सरकारी विभागों की वेबसाइट एक साथ बंद पुलिस हेडक्वार्टर से लेकर वित्त और राजस्व विभाग तक शामिल
- जल संसाधन, PHE, परिवहन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा समेत 23 विभागों की साइट डाउन- साइबर हमले के खतरे के बीच NIC ने PHP में सुरक्षा खामी को लेकर दी थी चे...
• Oct 29, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: MP में 23 सरकारी विभागों की वेबसाइट एक साथ बंद पुलिस हेडक्वा
ADVERTISEMENT
Font Size:
- जल संसाधन, PHE, परिवहन, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा समेत 23 विभागों की साइट डाउन
- साइबर हमले के खतरे के बीच NIC ने PHP में सुरक्षा खामी को लेकर दी थी चेतावनी
- CERT के निर्देश पर सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए बंद की गई वेबसाइटें
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक साथ 23 सरकारी विभागों की वेबसाइट अचानक बंद हो गई हैं। इनमें जल संसाधन, वित्त, पुलिस मुख्यालय और गवर्नमेंट प्रेस जैसी अहम वेबसाइट भी शामिल हैं। अचानक इतने विभागों की साइट बंद होने से साइबर हमले की आशंका को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हालांकि अधिकारियों के मुताबिक, वेबसाइटों को हैक नहीं किया गया है, बल्कि सुरक्षा अपडेट के लिए बंद किया गया है।
किन-किन विभागों की वेबसाइट बंद?
1. बड़े विभाग: जल संसाधन, वित्त विभाग, पुलिस मुख्यालय, गवर्नमेंट प्रेस, गृह विभाग, राजस्व विभाग, जेल विभाग
2. तकनीकी और इंफ्रा: तकनीकी शिक्षा, उद्योग, पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी), परिवहन, विमानन, लोक सेवा प्रबंधन
3. ऊर्जा और संसाधन: धर्मस्व, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, आयुष, उद्यानिकी, खनिज साधन, ऊर्जा विभाग
4. सामाजिक क्षेत्र: सहकारिता, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय
बंद होने की वजह क्या?
मुखबिर को मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने PHP तकनीक पर चलने वाली वेबसाइटों में गंभीर सुरक्षा खामी को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसके बाद कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (CERT-In) ने सभी विभागों को सुरक्षा अपडेट लागू करने के निर्देश दिए थे।
इसी के तहत PHP तकनीक पर बनी सरकारी वेबसाइटों को सुरक्षित करने की कवायद शुरू की गई है। सुरक्षा पैच और सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते फिलहाल इन वेबसाइटों को अस्थायी रूप से ऑफलाइन किया गया है। अपडेट पूरा होते ही वेबसाइटें फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों की धनतेरस से पहले मनेगी 'दिवाली' 5% बढ़ेगा DA-DR 7500 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी
29/10/2026
मंत्रियों को बताना होगा अपने प्रभार के जिलों में कितनी बार 'रात्रि विश्राम' किया और तीन साल के काम का देना होगा हिसाब
29/10/2026
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे छोटी MP में BJP की पोस्ट को खुद कार्यकर्ता नहीं कर रहे लाइक-शेयर मुख्यालय में हड़कंप
29/10/2026