Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे छोटी MP में BJP की पोस्ट को खुद कार्यकर्ता नहीं कर रहे लाइक-शेयर मुख्यालय में हड़कंप

मंत्रियों, सांसदों, विधायकों की रीच गिरी, कांग्रेस से भी पिछड़ी भाजपा; अब मंडल से बूथ तक रोजाना लाइक-शेयर का टारगेटभोपाल हृदेश कुमार धारवार। खुद को दु...

• Oct 29, 2026• 3 min read
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे छोटी MP में BJP की पोस्ट को खुद कार्यकर्ता नहीं कर रहे लाइक-शेयर मुख्यालय में हड़कंप

📷 Cover Photo: दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी सोशल मीडिया पर सबसे छोटी MP में B

ADVERTISEMENT
Font Size:
मंत्रियों, सांसदों, विधायकों की रीच गिरी, कांग्रेस से भी पिछड़ी भाजपा; अब मंडल से बूथ तक रोजाना लाइक-शेयर का टारगेट


भोपाल हृदेश कुमार धारवार। खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहने वाली भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया पर सबसे छोटी पार्टी साबित हो रही है। हालत यह है कि सरकार के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की पोस्ट को खुद भाजपा के कार्यकर्ता भी लाइक और शेयर नहीं कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस और अन्य दलों से पिछड़ने के बाद अब भाजपा मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। आनन-फानन में मंथन शुरू हो गया है और कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाई जा रही है कि कौन पोस्ट शेयर करता है और कौन नहीं करता।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने तय किया है कि अब मंडल से लेकर बूथ तक हर कार्यकर्ता को सुबह उठते ही नेताओं की पोस्ट शेयर करनी होगी। पार्टी के अंदर ही इस फैसले पर चुटकी ली जा रही है - मतलब पहले दिन भर नारे लगाओ, झंडा उठाओ, भीड़ जुटाओ और अब रात में मोबाइल पर लाइक का टारगेट भी पूरा करो।

क्या कोल्हू के बैल हैं भाजपा कार्यकर्ता

पार्टी के अंदर ही अब यह कटाक्ष गूंज रहा है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता नहीं, बल्कि कोल्हू का बैल समझती है। चुनाव आए तो बैल को जोत दो - प्रचार करो, पोस्टर लगाओ, भीड़ लाओ। चुनाव गया तो बैल को खूंटे से बांध दो।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के लिए भाजपा ने सभी मंत्रियों को एक-एक दिन भाजपा कार्यालय में बैठने की व्यवस्था शुरू की थी, लेकिन इसके बाद भी कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। हालत यह है कि सिर्फ कार्यकर्ताओं के ही नहीं, बल्कि सरकार में बैठे मंत्रियों के भी काम नहीं हो रहे हैं।

विधायक भी बगावत पर, कार्यकर्ता थाने-कचहरी में धक्के खा रहा

पांच साल तक कार्यकर्ता थाने-कचहरी और ट्रांसफर-पोस्टिंग में धक्के खाता है, जनप्रतिनिधि सुनते नहीं हैं, जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है।

बात सिर्फ कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है। पार्टी के विधायक भी बगावत पर उतर आए हैं। विधायक प्रीतम लोधी, विजयपाल और प्रदीप पटेल खुद अपनी सरकार के खिलाफ धरना देकर बता चुके हैं।

और जब सोशल मीडिया पर लाइक चाहिए तो उसी नाराज कार्यकर्ता की याद आती है। एक पुराने कार्यकर्ता ने तंज कसते हुए कहा, "हम लाइक तो कर दें, पर जनता क्यों नहीं कर रही? क्योंकि जनता को पता है, पोस्ट में विकास कम, फोटोशॉप ज्यादा है।"

कुल मिलाकर स्थिति यह है कि भाजपा का आईटी सेल तो है, पर आईटी सेल में आई नहीं है। जब तक जमीन पर कार्यकर्ता की इज्जत नहीं होगी, तब तक सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर नहीं बढ़ेंगे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT