पर्यटन के क्षेत्र में एमपी ने रचा इतिहास,एक साल में 11 करोड़ से अधिक आए पर्यटक

📷 धर्मेन्द्र सिंह लोधी
मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के स्थापना दिवस पर 24 मई को मध्यप्रदेश पर्यटन दिवस मनाया जाता है, इस मौके पर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन,मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने प्रदेशवासियों को पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में 11 करोड़ 21 लाख पर्यटक पहुंचे, जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 83 हजार रही। मंत्री लोधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यह स्थल प्राचीन इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अद्भुत मिश्रण होते हैं। उज्जैन में महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में एकात्म धाम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं ने भी प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद की है। सलकनपुर में देवी लोक, ओरछा में राजा राम लोक, छिंदवाड़ा में हनुमान लोक, चित्रकूट में श्रीराम वनगमन पथ जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूर्ण होने के बाद निश्चित ही प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होगी। मंत्री लोधी ने मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य, विविध वन्यजीव एवं आध्यात्मिक अनुभव के लिए पर्यटकों से मध्य प्रदेश आने का आग्रह किया और कहा कि मध्यप्रदेश को टाईगर, लेपर्ड और चीता स्टेट का भी दर्जा प्राप्त है, आप मध्यप्रदेश भ्रमण के दौरान इन वन्यजीवों को देखने का लुफ्त उठा सकते हैं, जो कि आवश्यक रूप से आपके जीवन के अनूठे अनुभवों में से एक होगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कालेजों में छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी,15 दिन का कार्यक्रम तैयार कर रहा उच्च शिक्षा विभाग
मालवांचल यूनिवर्सिटी 'द वीक’ और ‘हंसा रिसर्च’ के सर्वे में टॉप 20 में 14वां स्थान किया हासिल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
31/8/2026
किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा जोरदार 'अभिनंदन' करें
31/8/2026
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
30/8/2026