भाजपा में मंत्री नहीं बने सांसद और विधायक देख रहे अध्यक्ष बनने का सापना,भोपाल से दिल्ली तक लगा रहे दौड़

मप्र भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है| 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है उसके बाद जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी| 31 दिसंबर के बाद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हो जाएगी| यानि मतलब साफ है कि मप्र भाजपा को नए साल में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है| दिलचस्प बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी में इस बार प्रदेश अध्यक्ष बनने वालों की एक लंबी कतार है| दरअसल जिन्हे मोहन सरकार में मंत्री बनने का मौका नहीं मिला वो नेता मंत्री बनने का सपना संजो रहे हैं तो वहीं इस लाइन में वो सांसद भी शामिल हैं जो मोदी सरकार में मंत्री नहीं बन पाए| एमपी में कई ऐसे सांसद हैं जो कई बार सांसद बन चुके हैं लेकिन उन्हे मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है जिसके कारण उन्हे लग रहा है कि मंत्री न सही तो अध्यक्ष का पद ही सही| क्योंकि एमपी बीजेपी का जो भी प्रदेश अध्यक्ष बनेगा वो सीएम के बगल वाली सीट में बैठने का अधिकारी हो जाता है लिहाजा एक अनार सौ बीमारी वाली कहानी भाजपा में देखने को मिल रही है| अध्यक्ष पद की दावेदारी में विधानसभा से बात करें तो रामेश्वर शर्मा,भगवानदास सबनानी,शैलेन्द्र जैन,विष्णु खत्री,रीति पाठक,हरिशंकर खटीक सहित कई विधायक खुद को दावेदार मान रहे हैं| वहीं सांसदों के दावेदारी पर बात करें तो आलोक शर्मा,फग्गन सिंह कुलस्ते,सुमेर सिंह सोलंकी,किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी सहित अन्य कई और शामिल हैं जो गुप्त रुप से अपनी जमीन तैयार करने में लगे हैं| गौरतलब है कि भाजपा में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल दो साल पहले ही समाप्त हो चुका था लेकिन चुनाव के चलते उन्हे लगातार मौका मिलता रहा और आखिर अब अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है जिसके बाद भाजपा में अध्यक्ष बनने के दावेदार भी सामने आ रहे हैं कुछ नेता ऐसे हैं तो बोल नहीं रहे लेकिन उनके मन में यही चल रहा है कि वो अध्यक्ष कैसे बनें और अपनी राजनीतिक सत्ता का कैसे विस्तार करें|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ऊर्जा विभाग में बंपर भर्तियां,हजारों की संख्या में निकली पोस्ट,कहां करना है अप्लाई देखिए
प्रदेश में नवीन यात्री बस सेवा का होगा संचालन, 'होल्डिंग कंपनी' कंपनी चलाएगी बस,स्थानीय ट्रांसपोर्टरों पर होगी सख्ती
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024