मप्र कांग्रेस का बड़ा फैसला 35 सदस्यों तक सीमित होगी जिलों की कार्यकारिणी पांच दिन में मंडलों की सूची होगी जारी

मध्यप्रदेश कांग्रेस अब प्रदेश भर में भाजपा की तर्ज पर संगठन को मजबूत करने की लगातार कवायद कर रही है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जिला अध्यक्षों को पंचायत, वार्ड और मंडल कमेटियों का गठन तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी बैठे थे इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने जिला कार्यकारिणी का आकार घटाकर 35 सदस्य करने के लिए भी कहा है। इस बैठक में बीजेपी सरकार की कमजोरियों को जनता तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया गया है।मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए जिला इकाइयों पर सख्ती बढ़ा दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भोपाल संभाग के सभी जिला अध्यक्षों को साफ निर्देश दिया है कि पंचायत और वार्ड स्तर की कमेटियों का गठन तय समय सीमा में पूरा किया जाए। यह सभी निर्देश प्रदेश कार्यालय इंदिरा भवन में रविवार को हुई बैठक में दिए गए हैं। बैठक के दौरान कहा गया कि सभी जिला अध्यक्ष 20 फरवरी तक पंचायत और वार्ड कमेटियों की सूची संगठन को सौंपें। जिन जिलों ने अब तक मंडल कमेटियों की सूची नहीं भेजी है, उन्हें 5 दिन के भीतर सूची तैयार कर जमा करने का निर्देश दिया गए हैं।बैठक में संगठनात्मक ढांचे को लेकर बड़ा फैसला भी लिया गया। जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वो अपनी कार्यकारिणी का आकार घटाएं। जहां पहले जिला कार्यकारिणी में करीब 70 सदस्य होते थे, अब उन्हें अधिकतम 35 सदस्यों तक सीमित करने को कहा गया है। प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि बड़ी कार्यकारिणी नहीं, बल्कि सक्रिय और प्रभावी टीम चाहिए। बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है कि मिशन 2028 भाजपा के लिए आसान नहीं होने वाला है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अहाते बंद हुए तो सड़क में ही छलकने लगे जाम परेशान नागरिकों ने विवेक त्रिपाठी के नेत्रृत्व में किया प्रदर्शन
भोपाल में आयोजित हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जैद मसूद मिस्टर भोपाल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024