Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मप्र में शासकीय कर्मचारियों की मनेगी दिवाली,सीएम मोहन यादव जल्द बढ़ाएंगे तीन फीसदी मंहगाई भत्ता

Oct 17, 2025 2 min read
मप्र में शासकीय कर्मचारियों की मनेगी दिवाली,सीएम मोहन यादव जल्द बढ़ाएंगे तीन फीसदी मंहगाई भत्ता
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र में शासकीय कर्मचारियों को खुशखबरी मिलने जा रही है। प्रदेश में पेंशनरों की दो फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने के बाद अब सरकार कर्मचारियों का तीन फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने की योजना तैयार कर रही है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीपावली के पहले अथवा नवंबर महीने में प्रदेश के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में कर सकते हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए जुलाई से मंहगाई भत्ता 55 से बढ़ाकर 58 प्रतिशत कर दिया है। इस मामले में मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी  एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा सहित अन्य संगठन भी प्रदेश में मंहगाई भत्ता और राहत बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अभी कर्मचारियों को 55 फीसदी मंहगाई भत्ता मिल रहा है। केन्द्र सरकार के इसमें तीन प्रतिशत की वृद्धि के निर्णय के बाद प्रदेश में मंहगाई भत्ता बढ़ाने की मांग उठ रही है। मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ और पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री से मंहगाई भत्ता और पेंशनरों की मंहगाई राहत में दिवाली के पहले जुलाई 2025 से तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ जुलाई से सितंबर तक एरियर देने की मांग की है। मोर्चे में शामिल सभी संगठनों की प्रांतीय बैठक दिवाली के बाद भोपाल में बुलाई जाएगी जिसमें लंबित मांगो पर चर्चा कर आगामी कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस मामले में वित्त विभाग की तरफ से मंहगाई भत्ता और राहत के लिए 64 प्रतिशत के हिसाब से पहले ही प्राविधान रखा गया है। नीतिगत मामला होने के कारण मामले में अंतिम निर्णय सीएम मोहन यादव ही लेंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मप्र में शासकीय कर्मचारियों की मनेगी दिवाली,सीएम मोहन यादव जल्द बढ़ाएंगे तीन फीसदी मंहगाई भत्ता | मुखबिर MP