जादुई ऐप बना आवाज बदलने की चाभी,सात लड़कियां हुईं शिकार,सीएम मोहन यादव ने बैठाई जांच

📷 CM Tweet
सीधी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक आरोपी ने वॉइस बदलने के एप का इस्तेमाल कर महिला की आवाज में बात की। फिर आदिवासी लड़कियों को बुलाया और एक-एक कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। अब तक पिछले छह माह में सात छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। Mukhbir के मुताबिक पीड़ित छात्राओं की संख्या 15 भी हो सकती है। मामला सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र का है। अब तक चार छात्राओं ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। आरोपी कथित तौर पर मैजिक वॉयस एप से अपनी आवाज बदलता और आदिवासी लड़कियों को फोन करता था। खुद को टीचर बताता था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस आईजी रीवा महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल तथा संदीप प्रजापति को पुलिस ने पकड़ लिया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि चार छात्राओ ने मझौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। अभी उसके अलावा कई अन्य छात्राओं के सामने आने की भी बात निकलकर सामने आई है। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बृजेश ने यूट्यूब की मदद से आवाज बदलकर बात करना सीखा। फिर उसने रंजना मैडम के नाम से स्कॉलरशिप दिलाने के लिए लड़कियों को फोन पर बुलाया। फिर सुनसान जगह पर लड़कियों को बारी-बारी से बुलाया। एक लड़के के साथ जाने के लिए कहा जाता था। लड़का वहां पहुंचकर लड़की को उठाता था और फिर किसी अनजान जगह में ले जाकर तीनों आरोपी दुष्कर्म करते थे। इस तरह की एक बार नहीं कई बार हुई है। अब तक सात छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। फिलहाल इस पूरे मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता दिखाते हुए एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 09 सदस्यीय टीम का गठन किया है। जो जांच करके पूरे मामले का खुलासा करेगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?इंदौर में रखी गई 2030 भारत अभियान के तहत मुख्य प्रोजेक्ट्स की नींव
नीम के पेड़ पर रसीले आम लगे देख लोग हो रहे हैरान,मंत्री प्रहलाद पटेल ने जयाता आश्चर्य,शेयर की फोटो
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
31/8/2026
किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा जोरदार 'अभिनंदन' करें
31/8/2026
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
30/8/2026