सीएम हाउस में आईं ‘मंगला और महिमा’ मुख्यमंत्री ने दोनों गायों का किया स्वागत,दुलार कर खिलाई अपने हाथ से रोटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रेम की सिर्फ बात नहीं करते बल्कि उसको पूरी शिद्दत से निभाते भी हैं| इसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब मुख्यमंत्री ने दो गायों को अपने गौशाला में प्रवेश दिया| एक गाय का नाम मंगला है तो दूसरी का महिमा| दोनों गायों को आंध्र प्रदेश से लाया गया है जो पुंगनूर नस्ल की बताई जा रही हैं| जैसे ही दोनों गायों ने सीएम हाउस में प्रवेश किया तो सीएम मोहन यादव ने खुद उनका स्वागत किया| पहले सीएम यादव ने उनकी आरती उतारी फिर काफी देर तक दुलार करते हुए उन्हे अपने हाथों से रोटी खिलाई| आंध्रप्रदेश से आई इन गायों में कई तरह की खूबियां बताई जा रही हैं जिसके चलते सीएम यादव ने इन गायों को वहां से मंगवाया है| जिस प्रकार से सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस गायों को दुलार किया उससे यह स्पष्ट हो गया कि मुख्यमंत्री गायों के प्रति कितने गंभीर और सजग हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अमरवाड़ा सीट जीत कर बीजेपी ने बताया ‘तुमसे न हो पाएगा’ बुंदली,विजयपुर और बीना की चुनौती,कांग्रेस ने तैयारी की तेज
प्रदेश के विभिन्न अंचलों में होंगी 'इंडस्ट्री कॉन्कलेव', निवेश बढ़ाने प्रदेश के बाहर रोड- शो भी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024