Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मऊगंज के विकास को लगेंगे पंख,सीएम यादव ने दी हजारों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Dec 14, 2024 2 min read
मऊगंज के विकास को लगेंगे पंख,सीएम यादव ने दी हजारों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  मऊगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जिले में विकास की गति को तेज करने का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊगंज को भाजपा ने जिला बनाया और अब सरकार ही मऊगंज को विकास की सौगातें दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से मऊगंज जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। समारोह में 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने खटखरी को नगर परिषद बनाने, दो सड़कों के उन्नयन, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के निर्माण, हनुमना में सिविल अस्पताल बनाने और देवतालाब शिव मंदिर में 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराने की घोषणा की। जन कल्याण अभियान में 16,100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की कार्ययोजना पूरे प्रदेश के लिए बनाई गई है। इनमें से अकेले मऊगंज जिले को 5041 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। पूरे क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आज ही बाणसागर बांध के बीच स्थित मनोरम सरसी टापू का लोकार्पण हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ-पूजन कर गौ-माता का सम्मान किया और गौ-संवर्धन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने मऊगंज जिले के 100 से अधिक गायों की सेवा कर रहे सौखीलाल यादव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस बैण्ड की सराहना की। समारोह में मुख्यमंत्री को धातु निर्मित राधा-कृष्ण की प्रतिमा और डिजिटल गीता भेंट की गई।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मऊगंज के विकास को लगेंगे पंख,सीएम यादव ने दी हजारों करोड़ के विकास कार्यों की सौगात | मुखबिर MP