Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'सारी मम्मी-पापा' लिख कर मेडिकल छात्रा ने की खुदकुशी परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Feb 16, 2026 2 min read
'सारी मम्मी-पापा' लिख कर मेडिकल छात्रा ने की खुदकुशी परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल के गांधी मेडिकल कालेज (GMC) में हुई एमबीबीएस छात्रा की मौत ने एक साथ कई तरह के सवाल को जन्म दे दिया है। मृतका का नाम रोशनी कलेश है जिसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा है, “सारी मम्मी-पापा, नीट निकालना तो आसान है, लेकिन एमबीबीएस की पढ़ाई करना उससे भी कठिन है।” यह संदेश मेडिकल शिक्षा के दबाव की ओर इशारा करता है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा लंबे समय से पढ़ाई के दबाव से परेशान थी। मृतका के मोबाइल में मिले संदेशों को जब पुलिस ने खंगाला तो उससे संकेत मिलता है कि वो खुद को पाठ्यक्रम के अनुरूप खुद को ढाल नहीं पा रही थी। उसने मेहनत के बावजूद विषयों को समझने में कठिनाई होने की बात भी लिखी है। गौरतलब है कि रोशनी कलेश आलीराजपुर जिले की रहने वाली थी। उसका शव निजी हॉस्टल के बाथरूम में मिला था। घटना के बाद उसे तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतका के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस जांच पर सवाल उठाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'सारी मम्मी-पापा' लिख कर मेडिकल छात्रा ने की खुदकुशी परिजनों ने हत्या की जताई आशंका | मुखबिर MP