Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल सदस्यों को विधानसभा और क्षेत्रवार मिलेगी जिम्मेदारी 15 जून के बाद ओरछा में होगी पहली बैठक

Jun 25, 2026 2 min read
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल सदस्यों को विधानसभा और क्षेत्रवार मिलेगी जिम्मेदारी 15 जून के बाद ओरछा में होगी पहली बैठक
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यसमिति का ऐलान हो चुका है। अब कार्यसमिति में शामिल सदस्यों को पार्टी की तरफ से काम और जिम्मेदारियां मिलने का इंतजार है। भाजपा की इस नई टीम के पास ज्यादा समय भी नहीं है क्योंकि साल 2027 में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने हैं लिहाजा भाजपा का प्रदेश नेतृत्व अब अपने सदस्यों के बीच कार्य विभाजन कर उन्हें जल्द से जल्द धरातल में सक्रिय करने पर विचार कर रही है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक ओरछा में 15 जुलाई के बाद हो सकती है। भगवान श्रीराम राजा के दरवार में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक भाजपा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों को विधानसभा क्षेत्रवार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। इस बैठक के माध्यम से भाजपा का मुख्य फोकस हर विधानसभा में पार्टी की पकड़ को मजबूत करना है। भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति से कई बड़े चेहरे गायब हैं जो पार्टी में कहीं न कहीं आंतरिक कलह को भी जन्म दे रहे हैं। दरअसल कांग्रेस से आए नेताओं को अर्जेस्ट करने के चक्कर में भाजपा के मूल चेहरों को साइड लाइन किया गया है जिसको लेकर पार्टी के अंदर ही अंदर अलग तरह की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। खबर है कि कार्यसमिति घोषित होने के बाद गुप्त तरीके से पार्टी डैमेज कंट्रोल करने में भी जुटी हुई है। जिससे आने वाले चुनावों में सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए खुले मन से काम कर सकें। वर्तमान भाजपा नेतृत्व को एक साथ दो मोर्चों पर लड़ाई लड़नी पड़ रही है। पहली लड़ाई में है कि जो ने पदाधिकारी हैं उन्हे सही तरीके से काम देना और उनसे पार्टी के लिए लाभ लेना। दूसरी लड़ाई ये है कि उपेक्षित नेताओं को समय पर मनाना और उन्हें काम पर लगाना है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल सदस्यों को विधानसभा और क्षेत्रवार मिलेगी जिम्मेदारी 15 जून के बाद ओरछा में होगी पहली बैठक | मुखबिर MP