Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'कटर गैंग' के लोग चला रहे आरटीओ चेकपोस्टों पर हो रही मनमानी वसूली

Apr 14, 2026 2 min read
'कटर गैंग' के लोग चला रहे आरटीओ चेकपोस्टों पर हो रही मनमानी वसूली
ADVERTISEMENT
Font Size:

RTO जनता की सुविधा के लिए होता है लेकिन उसी आरटीओ को अवैध कमाई का बड़ा जरिया बना लिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से बॉर्डर पर संचालित चैक पोस्टों को बंद होना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप है कि RTO के दलालों ने ट्रक और लोडिंग वाहनों के रेट फिक्स करके रखे हैं और प्रदेश भर में आरटीओ को 'कटर गैंग' के लोग चला रहे हैं। ऐसी स्थिति में ही सौरभ शर्मा जैसे भ्रष्ठ लोग पैदा होते हैं। आज भले ही सिस्टम में सौरभ शर्मा की कोई चर्चा नहीं है लेकिन आरटीओ की मेहरबानी से नए सौरभ शर्मा भी पैदा हो रहे हैं। सिकंदरा चेक पोस्ट पर महिला अधिकारी से मारपीट की गई। पीड़ित महिला ने एफ आई आर दर्ज कराई जिसमें 10 आरोपियों में से 6 यादव समाज के लोग हैं। लेकिन अगले दिन ही महिला अधिकारी ने समझौता कर लिया,इससे यह  साबित हो रहा है कि यह लड़ाई सिर्फ लूट के पैसे की हिस्सेदारी की लड़ाई नहीं है। चेक पोस्ट पर लूट करने वाले लोगों पर सफेद पोशों का हाथ और समर्थन है। कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने जिम्मेदारों से सवाल करते हुए कहा कि सभी जिलों के चेक पोस्ट बंद क्यों नहीं हो रहे। क्या सिर्फ इसी लिए कि इन सभी चेक पोस्टों से भाजपा नेताओं के महीने बंधे हुए हैं परिवहन मंत्री से लेकर कई लोगों तक इन चेक पोस्टों से पैसा जाता है। सरकार एक्शन ले जो अवैध चेक पोस्ट चल रहे हैं उन्हें तत्काल बंद करें और सिपाहियों को तीन-तीन महीने में स्थानांतरित करें। इस लूट के खेल में जनता परेशान है। आने जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा उठाया गया मुद्दा जनहित का है लेकिन इस खेल में बड़े लोगों का हाथ है लिहाजा उनकी आवाज उतनी ऊंचाई तक पहुंचना मुश्किल है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'कटर गैंग' के लोग चला रहे आरटीओ चेकपोस्टों पर हो रही मनमानी वसूली | मुखबिर MP