सेटलमेंट की ओर बढ़े मंत्री नागर सिंह चौहान,पहले खुद को विधायक बताया फिर सीएम हाउस में चाय पीते नजर आए,मुस्कुराते हुए खिंचवाई फोटो

पिछले तीन दिन से मंत्री पद छिनने से नाराज मंत्री नागर सिंह चौहान के साथ लगातार अलग-अलग बातें देखने को मिल रही हैं| सुबह उन्होने कहा कि वो दिल्ली में हाई कमान के सामने अपनी बात रखने जा रहे हैं| फिर एक वीडियो जारी कर खुद को विधायक बताया और फिर देर रात सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ ठहाके लगाते नजर आए| इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी वहां पर मौजूद नजर आए| मंत्री नागर सिंह चौहान की तस्वीर में दिख रही मुस्कुराहट से तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सब सेटमेंट हो चुका है| गौरतलब है कि कांग्रेस से भाजपा में राम निवास रावत को मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है| करीब 20 दिन बाद उन्हे विभाग मिला जो नागर सिंह चौहान से छीन का वन एवं पर्यावरण विभाग दिया गया| नागर सिंह चौहान से जैसे ही उनका विभाग छीना गया तो वो नाराज हो गए और खुल कर कहा कि उनके साथ गलत किया गया है| कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को पुरस्कृत कर पार्टी में टाट-पट्टी बिछाने वाले कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है| नागर सिंह चौहान ने आदिवासी कार्ड खेलते हुए यह भी कहा था कि आदिवासियों के साथ भाजपा ने अपमान किया है| लगातार कई तरह के घटना क्रम चलने के बाद जब देर रात सीएम हाउस वो पहुंचे तो लगता है कि सब सेटमेंट हो गया है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?प्रदेश के हर जिले में खोले जाएंगे गौ-अभ्यारण,केन्द्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव,15 करोड़ की लागत से तैयार होंगे अभ्यारण
सरपंचो को चाहिए प्रतिमाह 15 हजार रुपये सैलिरी,23 हजार पंचायतों में आज से रहेगी तालाबंदी,मंत्री के मनाने पर भी नहीं माने सरपंच
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024