Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम मोहन यादव की 'क्लास' में मंत्रियों को देनी होगी 'होमवर्क' की जानकारी

Dec 1, 2025 2 min read
सीएम मोहन यादव की 'क्लास' में मंत्रियों को देनी होगी 'होमवर्क' की जानकारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार से मंत्रियों के कामों की समीक्षा करने जा रहे हैं। सीएम यादव का यह अभियान विधानसभा में दोपहर 2 बजे से शुरु होगा। जिसका आगाज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय के साथ होने जा रहा है। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल समीक्षा बैठक में विभाग के विकास कार्यों की सीएम को जानकारी देंगे। दोपहर 3 बजे से 3:30 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे, शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक नर्मदा घाटी विकास, जल संसाधन विभाग की समीक्षा करेंगे। जिसमें विभागीय मंत्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहेंगे, शाम 4:30 बजे से 5 बजे तक ऊर्जा, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग की समीक्षा करेंगे। जिसमें विभागीय मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एवं विभागीय मंत्री राकेश शुक्ला उपस्थित रहेंगे। बुधवार को वल्लभ भवन में दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें उप मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सहकारिता विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे। दोपहर 1 बजे से 1:45 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहेंगी। दोपहर 1:45 बजे से 2:30 बजे तक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर उपस्थित रहेंगी। दोपहर 3:30 बजे से 4:15 बजे सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे। दोपहर 4:15 से 5 बजे कृषि एवं किसान कल्याण उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग की समीक्षा करेंगे, जिसमें विभागीय मंत्री एदल सिंह कंषाना एवं मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा उपस्थित रहेंगे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
सीएम मोहन यादव की 'क्लास' में मंत्रियों को देनी होगी 'होमवर्क' की जानकारी | मुखबिर MP