Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
खेल

मोहन सरकार ने 17 खिलाड़ियों को दी शासकीय नौकरी,एक-एक करोड़ की राशि,कहा आप प्रदेश का नाम रौशन कीजिए,आपकी चिंता सरकार करेगी

Oct 2, 2024 2 min read
मोहन सरकार ने 17 खिलाड़ियों को दी शासकीय नौकरी,एक-एक करोड़ की राशि,कहा आप प्रदेश का नाम रौशन कीजिए,आपकी चिंता सरकार करेगी
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गांधी जयंती के मौके पर ओलंपिक और पैरालंपिक खेल-2024 के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया है| सम्मान समारोह भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित किया गया था जिसमें ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर, पैरालंपिक पदक विजेता जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी रुबीना फ्रांसिस को राज्य सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया| ओलंपिक प्रतिभागी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालंपिक प्रतिभागी प्राची यादव और पूजा ओझा को 10-10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया| ओलंपिक प्रतिभागी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालंपिक प्रतिभागी प्राची यादव और पूजा ओझा को 10-10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया| समारोह में जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा और वन विभाग में वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए| जल संसाधन विभाग में थ्रो-बॉल खिलाड़ी चंद्रकांत हरड़े, वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी प्रगति दुबे, खो-खो खिलाड़ी नैंसी जैन, मलखंभ खिलाड़ी राजवीर सिंह और जूडो खिलाड़ी पूनम शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया गया. इसी तरह लोक निर्माण विभाग में पैराकेनो खिलाड़ी प्राची यादव और कराटे खिलाड़ी निधि नन्हेट को नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया. नगरीय विकास एवं आवास विभाग में सॉफ्टबॉल खिलाड़ी पूजा पारखे, रागिनी चौहान और योग खिलाड़ी रोहित वाजपेयी को नियुक्ति पत्र दिए गए| सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीना और साहसिक खेल खिलाड़ी भगवान सिंह कुशवाहा को ऊर्जा विभाग में नियुक्ति प्रमाण-पत्र दिए गए. कबड्डी खिलाड़ी कंचन ज्योति, सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सुबोध चौरसिया और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे को चिकित्सा शिक्षा विभाग में और शूटिंग खिलाड़ी चिंकी यादव को वन विभाग में नियुक्ति दी गई| जल संसाधन विभाग में पूजा वस्त्रकार, सुदीप्ति हजेला, धनंजय दुबे, राजू सिंह, सोना कीर, विश्वजीत सिंह, हर्षवर्धन तोमर और आध्या तिवारी, लोक निर्माण विभाग में राजेश्वरी कुसराम और नगरीय विकास एवं आवास विभाग में रत्नेश पांडे को नियुक्ति पत्र दिए गए| सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद सरकार की ओर से कहा गया है कि आप देश का नाम दुनिया में रौशन करो आपके भविष्य की चिंता प्रदेश की सरकार करेगी|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT