Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'उमा के दर पर मोहन' केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन से उत्साहित सीएम ने लिया आशीर्वाद

Dec 26, 2024 1 min read
'उमा के दर पर मोहन' केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन से उत्साहित सीएम ने लिया आशीर्वाद
ADVERTISEMENT
Font Size:

प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव गुरुवार शाम अचानक पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निवास उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान उमा भारती ने मुख्यमंत्री का शॉल और पुष्पगुच्छ के साथ सम्मान किया। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। माना जा रहा है कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन होने के बाद मुख्यमंत्री उमाभारती का आशीर्वाद लेने के लिए उनके निवास गए थे। गौरतलब है कि उमाभारती बुंदेलखंड क्षेत्र से आती हैं। और उनकी राजनीतिक विरासत उत्तरप्रदेश तक रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए ही अमृतमई योजना साबित होने वाली है। लिहाजा इस परियोजना से बुंदेलखंड के किसानों के चेहरे में खुशी लौटेगी इसी लिए इतनी बड़ी परियोजना का पीएम मोदी के हाथों भूमिपूजन होने के बाद सीएम यादव उमा भारती से मिलने गए और परियोजना के बारे में उनको विस्त्रित जानकारी दी। हांलाकि इस मुलाकात के बाद राजनीतिक पंडित कई तरह के कयास निकालने में जुट गए हैं। और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीएम पूर्व सीएम के निवास पर अचानक क्यों गए?

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'उमा के दर पर मोहन' केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन से उत्साहित सीएम ने लिया आशीर्वाद | मुखबिर MP