गांव की ओर चली मोहन सरकार,अब ग्राम पंचायतों का बनेगा मास्टर प्लान,अमरीका की तर्ज पर विकसित होंगे भोपाल के गांव

प्रदेश की मोहन सरकार गांव की ओर जा रही है| प्रदेश के मुखिया का मानना है कि प्रदेश का संपूर्ण विकास तभी होगा जब गांव का विकास होगा क्योंकि देश की सबसे ज्यादा आबादी गांव में ही बसती है| लिहाजा गांव को विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार अलग-अलग तरह के प्रयास कर रही है| भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में तीन दिनों तक चले कान्फ्रेंस में यह फैसला लिया गया है कि केन्द्र के रुरल जेवलपमेंटेशन यानि आरडीपीएफआई ने प्रशासन को इसके लिए काम शुरु करने के निर्देश दिए हैं| गांवो को अमरीका की तर्ज पर विकसित किया जाएगा| यहां सभी तरह की सुख सुविधाएं होंगी| जिला प्रशासन का कहना है कि साल के अंत तक गांवों के मास्टर प्लान की रुप रेखा बन जाएगी| भोपाल मास्टर प्लान 2047 में ढाई सौ से अधिक गांव शामिल हैं| लेकिन इसमें गांवों की प्लानिंग शामिल नहीं है| ग्राम पंचायत स्तर पर प्रति चार से पांच गांवो का समूह बना कर आबादी की जरुरतों के अनुसार गांवो का समग्र विकास किया जाएगा| ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष प्लानिंग को भोपाल मास्टर प्लान के साथ ही जोड़ा जाएगा| जिसमें कुल 202 ग्राम पंचायतों का ये करीब 40 फीसदी है|दिसंबर 2024 तक भोपाल प्लान लागू करना,ऐसे में इससे पहले ग्राम पंचायतों का भी स्थानीय प्लान बन जाएगा|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बूथों पर पकड़ रखने वालों को टिकट देगी कांग्रेस,टिकट वितरण का फॉर्मूला बदलने की तैयारी में है एमपी कांग्रेस,स्थानीय नेताओं की पसंद पर मिलेगा टिकट
देर रात मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बाढ़ हालातों की ली जानकारी,अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024