Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

लाड़ली बहनों को मोहन सरकार का तोहफा,450 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिली बड़ी सौगात

Jul 30, 2024 2 min read
लाड़ली बहनों को मोहन सरकार का तोहफा,450 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिली बड़ी सौगात
ADVERTISEMENT
Font Size:

मोहन सरकार ने सबसे बड़ा फैसला लाडली बहनों के लिए लिया है, उन्हें रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपए में देने का फैसला लिया है। लाडली बहना योजना (ladli bahana yujna ) के तहत राज्य की बहनों को सस्ता गैस सिलेंडर देने की दिशा में मंत्रिमंडल समूह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्हें सस्ता सिलेंडर देने के बदले सरकार पर 160 करोड रुपए का खर्च आएगा, जिसका वहन सरकार करेगी और गैस सिलेंडर लाडली बहनाओं को 450 में पड़ेगा| इसके अलावा मंत्रिमंडल समूह के फैसलों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग का आयुष विभाग को एक्टिव करने की दिशा में कई फैसले लिए गए। सभी जिलों में आयुष योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ मिल सके, इसके लिए आयुष की सुविधाएं नहीं हैं, वहां बजट का प्रावधान भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत 95 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का बीमा सरकार कराएगी। पीएम बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को कवर किया जाएगा। इसकी प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी। किसी बहन के साथ कोई घटना हो जाए, जिसके जीवन पर बात आ जाए, तो उसे दो लाख रुपए का जीवन बीमा मिलेगा, इसके अलावा अन्य योजनाओं में भी बीमे का लाभ मिलेगा।ईमानदार, साहसिक कर्मचारियों के लिए भी फैसला लिया गया। राज्य सरकार ऐसे लोगों के परिवारों की भी चिंता करता है। छिंदवाड़ा के एक कर्मचारी का जीवन खत्म हो गया था। उनके लिए भी सरकार ने उनके परिवार को राशि देने का फैसला लिया है। इस प्रकार की राशि पत्नी और माता-पिता को दी जाएगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के काम को सरकार आगे बढ़ाएगी। मंजरे-टोले को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों से जोड़ा जाएगा। इसमें केंद्र के साथ राज्य भी मिलकर राशि खर्च करेगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
लाड़ली बहनों को मोहन सरकार का तोहफा,450 रुपये में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिली बड़ी सौगात | मुखबिर MP