Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मप्र की 21 हजार से अधिक स्कूलों में 20 से भी कम विद्यार्थी कांग्रेस विधायक ने कहा शिक्षा 'माफियाओं' को पाल रही सरकार

Dec 5, 2025 2 min read
मप्र की 21 हजार से अधिक स्कूलों में 20 से भी कम विद्यार्थी कांग्रेस विधायक ने कहा शिक्षा 'माफियाओं' को पाल रही सरकार
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने सदन में बड़ा खुलासा किया है। उनके खुलासे के अनुसार  2025-26 में 21,193 शासकीय माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें 20 से कम विद्यार्थी हैं। वहीं 29,486 स्कूलों में छात्रों की संख्या 40 से कम है। प्रदेश के 8,533 स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जबकि 28,716 स्कूलों में सिर्फ दो शिक्षक हैं। वर्ष 2010-11 में स्कूल शिक्षा विभाग का बजट 6,374.25 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 36,581.64 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं शासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियों की संख्या 2010-11 में 133.66 लाख थी, जो घटकर 2025-26 में 79.39 लाख रह गई। यानी कुल 54.27 लाख विद्यार्थियों की कमी हुई है।मंत्री ने बजट बढ़ने के कारण के रूप में सातवें वेतनमान और महंगाई भत्ते को वजह बताया। जबकि विद्यालय और शिक्षक संख्या में कमी के पीछे शालाओं के मर्ज होने और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति को कारण बताया गया। हालांकि, विद्यार्थियों की संख्या में भारी कमी को लेकर कोई कारण नहीं बताया गया। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2014-15 में 82 लाख विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति दी गई थी, जो 2025-26 में घटकर 58 लाख रह गई। वर्ष 2013-14 में 93.7 लाख बच्चों को निश्शुल्क पाठ्यपुस्तकें और गणवेश वितरित किए गए थे, जबकि 2025-26 में यह संख्या घटकर 56.82 लाख रह गई। मध्यान्ह भोजन के लाभार्थी 75.75 लाख से घटकर 37.23 लाख और निशुल्क साइकिल योजना के लाभार्थी 3.29 लाख से घटकर 1.63 लाख रह गए। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार शासकीय स्कूलों को बंद कर निजी स्कूलों को संरक्षण दे रही है और शिक्षा व्यवस्था शिक्षा माफिया के हाथों में जाती दिख रही है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मप्र की 21 हजार से अधिक स्कूलों में 20 से भी कम विद्यार्थी कांग्रेस विधायक ने कहा शिक्षा 'माफियाओं' को पाल रही सरकार | मुखबिर MP