कांग्रेस की तरह भाजपा में रेवड़ी की तरह बांटे जा रहे पद विधायकों को भी किया जा रहा अर्जेस्ट

मध्य प्रदेश कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए रेवड़ी की तरह पद बांटने की परंपरा हुआ करती थी। लेकिन अब कांग्रेस ने उस परंपरा से बाहर आना शुरु किया तो उस परंपरा को भाजपा ने स्वीकार कर लिया। गुरुवार शाम को भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की टीम की घोषणा हुई जिसमें कांग्रेस की तरह ही फ्री में पद बांटे गए। भाजपा मीडिया विभाग की जंबो टीम घोषित हुई। इस टीम में 11 वर्तमान विधायक और पांच पूर्व विधायकों को शामिल किया गया है। इस बात का किसी को अंदाजा नहीं था कि भाजपा इतनी बड़ी टीम घोषित करेगी। लेकिन बाद में समझ आया कि मीडिया विभाग की टीम कागजों में बड़ी दिखाई दे रही है लेकिन हकीकत तो ये है कि यहां पर उन विधायकों को अर्जेस्ट करने का प्रयास किया गया है जो निगम-मंडलों में शामिल होने के लिए अपनी फील्डिंग जमा रहे थे। निगम-मंडलों की सूची तैयार है लेकिन उसके जारी करने से पहले उन जुबानों पर ताला लगाने का प्रयास हो रहा है जो जुवान निगम-मंडल की चासनी चाटने का सपना देख रही थी। प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद अब विधायक ये नहीं कह पाएंगे कि वो निगम-मंडल में शामिल होना चाहते हैं। कहा ये भी जा सकता है कि भाजपा के संगठन ने एक तीर से अनेकों निशाने साध कर पार्टी के अंदर उठने वाले विरोध के स्वरों को पहले ही बंद कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की कार्यकुशलता भी यहां पर देखने को मिल रही है कि किस प्रकार से वो एक-एक करके नेताओं को अर्जेस्ट करते जा रहे हैं। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार कुछ और विधायकों को भी अर्जेस्ट करने की कवायद चल रही है। क्योंकि हर विधायक को मंत्री बनाया नहीं जा सकता लिहाजा उन्हें विधायकी के साथ अन्य कामों में भी लगा दिया जाए जिससे वो संगठनात्मक कामों में भी व्यस्त रहें और पार्टी के सामने किसी प्रकार की समस्या खड़ी न करें।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?BJP के 11 विधायकों के मंसूबों पर फिरा पानी मीडिया टीम में हुए शामिल अब सरकार और संगठन की करेंगे बात
कांग्रेस खाते की राज्यसभा सीट में 'खेला' होना तय दो और विधायकों पर मंडरा रहा संकट
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024