Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मुकेश नायक के 'टैलेंट' का हुआ 'शिकार' सूची से नाम बाहर कर प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने दिया बड़ा संदेश

Dec 10, 2025 2 min read
मुकेश नायक के 'टैलेंट' का हुआ 'शिकार' सूची से नाम बाहर कर प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने दिया बड़ा संदेश
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) कमेटी में लगातार नवाचार कर पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन (selection of spokespersons) के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जा रहा है। टैलेंट को परखने के लिए पार्टी ने 11 सदस्यीय टैलेंट हंट समिति (11-member talent hunt committee) का गठन किया है। जिसमें कई युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में एक चौंकाने वाली बात यह है कि मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक का नाम सूची से गायब है। जिससे संगठन में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर से जिस प्रकार कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और उनके चाहने वाले करीबी प्रवक्ता गायब थे उसके बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अब मुकेश नायक को साइड लाइन करने की योजना तैयार कर ली है। इसके अलावा मुकेश नायक पर कुछ प्रवक्ताओं के साथ भेदभाव करने का भी आरोप है। जो प्रवक्ता उनके इर्द-गिर्द घूमे और उनकी हां में हां मिलाते उसी को प्रदेश कार्यालय में बाइट देने के लिए और न्यूज़ चैनलों में डिवेट के लिए मौका दिया जाता है। इन सब बातों की शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष के पास पहुंचती रही है जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष ने 'टैलेंट हंट' से ही मुकेश नायक को बाहर कर दिया है। लेकिन सूची में कुछ और चौकाने वाली बात भी है जिसमें एक प्रवक्ता छह महीने पहले आया और उसको सदस्य बनाया गया। कुछ और भी प्रवक्ता हैं जो अक्सर मुद्दों से अलग बयान देने में माहिर हैं उसके बाद भी उन्हें कमेटी का सदस्य बना कर पूरी कमेटी को ही टैलेंट के विपरीत कर दिया गया है। कमेटी में जिन 11 सदस्यों का नाम शामिल है उनमें अवनीश भार्गव, अध्यक्ष सेवा दल, यश घनघोरिया, अध्यक्ष युवक कांग्रेस,रीना बोरीसी, अध्यक्ष महिला कांग्रेस
आयुषतोष चौकसे, अध्यक्ष भारतीय छात्र संगठन,महेंद्र जोशी, प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम
मेघा परमार, अध्यक्ष बाल कांग्रेस
अभिनव बारोलिया, प्रवक्ता
मिथुन अहिरवार, प्रवक्ता
राहुल राज, प्रवक्ता
आनंद जाट, प्रवक्ता शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मुकेश नायक के 'टैलेंट' का हुआ 'शिकार' सूची से नाम बाहर कर प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने दिया बड़ा संदेश | मुखबिर MP