जीतू पटवारी के निर्देशों का NSUI ने नहीं किया पालन अब नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण

राज्यसभा चुनाव में जिस प्रकार से कांग्रेस की कलई खुली है उसके दाग आज भी कांग्रेस में मौजूद हैं। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद 16 जून को कांग्रेस नेतृत्व की तरफ NSUI के जिला अध्यक्षों को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने का निर्देश जारी किया गया था। कुछ जिलों में निर्देश का पालन हुआ लेकिन 22 ऐसे जिले हैं जहां के जिला अध्यक्षों ने कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशों का पालन नहीं किया है। जिससे कांग्रेस अध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद प्रदेश नेतृत्व की तरफ से सभी 22 जिलों को नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। गौरतलब है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फार्म रद्द होने के बाद कांग्रेस ने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। कांग्रेस अध्यक्ष की तरफ से जारी नोटिस से यह साफ हो गया है कि जिला इकाइयों को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है और उसकी बानगी के तौर पर यह नोटिस देखने को मिला है। हांलांकि यह पहला मौका नहीं है इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशों की हवा उड़ती रही है लेकिन मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने के मामले में जिस प्रकार से कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की किरकिरी हुई है उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और प्रदेश अध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता पर ही कार्यकर्ताओं को शक होने लगा है। ऐसी स्थिति में प्रदर्शन कर कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी अपनी खोई हुई साख को एक बार फिर प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?एमपी बीजेपी की बड़ी कामयाबी प्रशिक्षण वर्ग में 'टॉप' पर रहा एमपी का संगठन
UCC को लेकर शासकीय कर्मचारियों के साथ विचार मंथन करेगी सरकार हर वर्ग और समाज से लिए जाएंगे सुझाव
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024