नॉन के अधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा 27 माह का एरियर

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अथक प्रयासों से मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मियों को एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक का 27 माह का पुराना लंबित एरियर्स देने के आदेश खाद्य विभाग एवं निगम द्वारा जारी कर दिये गये हैं। इससे निगम के 800 से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ प्राप्त होगा। 30 साल की सेवा पूर्ण कर चुके मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों/कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। इस संबंध में वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद खाद्य विभाग एवं निगम ने आदेश भी जारी कर दिये हैं। गौरतलब मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों / अधिकारियों द्वारा कई सालों से एरियर्स एवं समयमान वेतनमान की मांग की जा रही थी। कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुये मंत्री राजपूत एवं खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी तथा नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक पीएन यादव के विशेष प्रयास से नॉन के कर्मचारियों/अधिकारियों को यह लाभ मिलेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस 'शक्ति' प्रदर्शन पर फिरा पानी,मन मुताबिक नहीं पहुंची भीड़,मंच से ही खत्म हुआ प्रदर्शन,पूड़ी खाकर लौटे कार्यकर्ता
फ्लॉप प्रदर्शन के बाद कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस का रात्रिभोज,कमलनाथ से सियासी टिप्स लेते कांग्रेस अध्यक्ष और अन्य
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024