अब लग्जरी रुम नहीं चिलचिलाती धूप में बूथ और मंडल तक जाएंगे भाजपा के पदाधिकारी अध्यक्ष खंडेलवाल भी करेंगे प्रवास

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अब अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि लग्जरी रुम में बैठ कर नेतागीरी नहीं होगी पदाधिकारियों को बूथ और मंडल तक जाना होगा और निचले स्तर के पदाधिकारियों से मुलाकात कर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी में कई तरह के नवाचार करने जा रहे हैं जिसकी सुरुआत खुद उन्होंने की है। Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष हर महीने एक से दस तारीख तक जिलों में प्रवास करेंगे। दस से 20 तक मोर्चों के अध्यक्ष और पदाधिकारी जिलों में जाएंगे। इसी तरह 21 से 25 तक जिला अध्यक्ष और मंडलों में और फिर मंडल अध्यक्ष शक्ति केन्द्रों में प्रवास कर बूथ अध्यक्षों की बैठक करेंगे। इस नवाचार का उद्देश्य संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना है। दरअसल यह नवाचार कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि चुनाव जीतने के बाद नेता-पदाधिकारी राजधानी तक सीमित रह जाते हैं। प्रवास के माध्यम से संगठन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है यह नहीं। शक्ति केन्द्रों और बूथ अध्यक्षों की बैठकों का उद्देश्य निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को यह महसूस कराना है कि वह पार्टी की प्रक्रिया का हिस्सा हैं। यह 'माइक्रो मैनेजमेंट' आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों के लिए जमीन तैयार करने का जरिया है। प्रदेश अध्यक्ष लगातार कहते भी रहे हैं कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी जीत का आधार होता है लिहाजा पार्टी को मजबूत और सक्षम बनाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों का प्रवास तय कर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यह मैसेज देने का प्रयास किया है कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अगली चुनौतियों के लिए कमर कस लें और अभी से जमीन तैयार करना शुरु कर दें।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?गांव चलो अभियान के तहत पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लगाई 'जन चौपाल' हितग्राहियों से सीधे किया संवाद
भाजपा के आठ राज्यसभा सांसदों में सामान्य वर्ग का एक भी नेता नहीं आखिर सवर्णों से भाजपा क्यों कर रही परहेज
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024