अब बूथ की ओर जाएगी कांग्रेस,लोकसभा और विधानसभा में करारी हार के बाद खुली आंख,हर 15 दिन में होगी समीक्षा

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लगातार दो दिनों तक चली कांग्रेस की बैठकों में ये बात निकल कर सामने आई है कि बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव में जीत हासिल हो सकती है| लिहाजा अब कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही बूथों को मजबूत करने के लिए अपना फोकस करेगी| कांग्रेस पार्टी अभी से 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है| भोपाल में दो दिनों तक चली बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने अभी से चुनाव मोड में तैयारी करने के संकेत दिए हैं| कांग्रेस में अभी से विचार हो रहा है कि अभी से प्रदेश स्तर पर चुनाव प्रबंध समिति बना दी जाए| प्रदेश स्तर पर बनने वाली चुनाव प्रबंधन समिति जिला और ब्लाक के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देगी| कांग्रेस में दूसरे दलों से आए नेताओँ के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे,जिससे वो पार्टी की विचारधारा से अच्छी तरह से परिचित हो सकें| गौरतलब है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की वजह उसका बूथ प्रबंधन रहा है| चुनाव से लगभग एक साल पहले ही भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी| बूथ संपर्क सहित भाजपा ने कई अभियान चलाए थे| अब कांग्रेस 2028 चुनाव के लिए ठीक भाजपा की तर्ज पर ही काम करने की योजना तैयार कर रही है| इस बीच यह बात भी निकल कर सामने आई है कि कांग्रेस के पास बूथ स्तर पर कार्यकर्ता नहीं हैं| जिसका खुलासा लोकसभा चुनाव में ही हुआ था जब कई जगहों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों को पोलिंग एजेंट तक नहीं मिले थे| अब बूथों पर कार्यकर्ताओं की कमी को दूर करने के लिए ब्लाक और जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिससे वो बूथ स्तर पर टीम बना सकें| बूथ स्तर के कार्यकर्ता की हर 15 दिन में बैठक भी आयोजित की जाएगी|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?15 जुलाई से भाजपा शुरु कर देगी सदस्यता अभियान,अगस्त के अंत तक चलेगा सदस्यता अभियान,सहकारिता चुनाव पर फोकस
जिला पंचायत अध्यक्षों को अधिकार संपन्न बनाने का प्रयास कर रहे मंत्री प्रहलाद पटेल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024