एमपी बीजेपी अध्यक्ष को लेकर अब शुरु होगी रायशुमारी,जल्द आएंगे केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जल्द ही रायशुमारी शुरु होने जा रही है| अध्यक्ष पद के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जल्द ही भोपाल आने वाले हैं| दरअसल मप्र के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करीब 15 दिन पहले ही होनी थी लेकिन दिल्ली में चल रहे विधानसभा चुनाव के कारण भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता चुनाव में ब्यस्त थे| अब दिल्ली चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा ने सत्ता में वापसी कर ली है| लिहाजा अब भाजपा देश भर के सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर फोकस करने की तैयारी में है| यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जो लंबे समय से टल रहा है उसको अब ज्यादा समय तक नहीं टाला जाएगा और जल्द ही नए अध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की जाएगी| केन्द्रीय मंत्री अब किसी भी दिन भोपाल दौरे पर आने वाले हैं जो पार्टी के अलग-अलग नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रायशुमारी करेंगे| वहीं एमपी बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर अब तक करीब 25 से ज्यादा दावेदार तैयार हो चुके हैं और वो एक-एक कर विधायकों,मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निवास पर जाकर खुद के लिए समर्थन मांग रहे हैं| दरअसल धर्मेन्द्र प्रधान जब भोपाल आएंगे तो वो सत्ता से लेकर संगठन स्तर के नेताओं के साथ रायशुमारी करेंगे| प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा उन तीन नामों में जिसके लिए ज्यादा लोगों का समर्थन होगा उसी के नाम को केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से फायनल किया जाएगा| हांलाकि माना यह भी जा रहा है कि यह रायशुमारी महज एक औपचारिकता है बांकी सारे फैसले केन्द्रीय नेतृत्व ही करेगा| रायशुमारी इस लिए कराई जा रही है जिससे पार्टी के नेता आपस में गुटबाजी और भेदभाव का आरोप न लगा पाएं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?झीलों के शहर में आपका स्वागत है,सीएम यादव ने केन्द्रीय मंत्री को जब बताई भोपाल की विशेषता
रीवांचल में रास्ता क्लियर होने पर ही आगे बढ़ें,मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से की अपील
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024