25 सितंबर को भाजपा बनाएगी सदस्यता अभियान का रिकार्ड,सत्ता और संगठन के सभी प्रतिनिधि और पदाधिकारी बूथों पर बनाएंगे सदस्य

देश भर में दो सितंबर से शुरु हुआ बीजेपी का सदस्यता अभियान लगातार जारी है| मप्र भाजपा ने इस बार डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत भाजपा के हर मोर्चे लगातार मेहनत करने में जुटे हैं| बुधवार को भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती है इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में महा सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य रखा है| इस दौरान सरकार के सभी मंत्री,विधायक और सीएम यादव खुद एक-एक बूथ में जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल की जन्म जयंती के मौके पर हर बूथ में 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके तहत प्रदेश में एक दिन में लाखों की संख्या में सदस्य बनाए जाएंगे| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट में रहेंगे तो वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव नरेला विधानसभा सीट के एक बूथ में मौजूद रहेंगे| और वो सदस्य बनाएंगे| प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने यह भी बताया है कि जिन विधानसभा सीटों में भाजपा हारी है वहां पर भी बड़ी संख्या में सदस्य बनाए जा रहे हैं तो वहीं जो बूथ कमजोर हैं वहां भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के सदस्य बन रहे हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?टमाटर हुआ फिर लाल 80 रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंची कीमत,मंहगाई ने मचाया कोहराम,आम नागरिक की थाली से सब्जी हो रही गायब
विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे अपना आयकर,विस में किया ऐलान,कैबिनेट में हुआ अनुमोदन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024