Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बाद दहसत में अन्य पुलिस कर्मी और अधिकारी

Oct 11, 2025 2 min read
दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बाद दहसत में अन्य पुलिस कर्मी और अधिकारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल में दो पुलिस कर्मियों पर ही FIR का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। Mukhabir को मिली सूचना के अनुसार मृतक की मौत के बाद आई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी संतोष बामनिया और सौरभ आर्य के खिलाफ धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को मृतक की हार्ट अटैक से मौत की आशंका थी, क्योंकि घटना के समय मृतक को पसीना आ रहा था और घबराहट महसूस हो रही थी। हालांकि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसके बाद मामला हत्या में परिवर्तित कर दिया गया।फिलहाल पूर्ण रुप से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतज़ार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। मामले में अब यह जांच की जा रही है कि घटना के दौरान क्या परिस्थितियां बनीं और दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका क्या रही। उच्च अधिकारी भी इस पूरे प्रकरण पर लगातार जांच करने का दावा कर रहे हैं। गौरतलब है कि आक्रोशित परिजनों और पूर्वी समाज के लोगों ने पिपलानी थाने का घेराव किया था पीड़ित पक्ष ने मांग की थी की दोनों पुलिसकार्मियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बाद दहसत में अन्य पुलिस कर्मी और अधिकारी | मुखबिर MP