Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
देश-विदेश

पीएम मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा गैस और पेट्रोल डीजल की कमी पर होगी चर्चा

Mar 26, 2026 1 min read
पीएम मोदी शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से करेंगे चर्चा गैस और पेट्रोल डीजल की कमी पर होगी चर्चा
ADVERTISEMENT
Font Size:

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। विषम परिस्थितियों के बाद भी केन्द्र की मोदी सरकार ने स्थिति को नियंत्रित कर रखा है और जरुरत के हिसाब से गैस सिलेंडर डीजल,पेट्रोल सभी चीजें उपलब्ध कराई जा रही है। इतना सबकुछ होने के बाद भी मध्य प्रदेश सहित देश के अलग-अलग राज्यों में गैस और फ्यूल को लेकर भीड़ देखने को मिल रही है। जनता के बीच पैनिक स्थिति निर्मित हो रही है। इन सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम छह बजे देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य पार्टी के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस मीटिंग में पीएम मोदी अलग-अलग राज्यों के सीएम से वन टू वन चर्चा कर राज्यों की स्थिति को समझने का प्रयास करेंगे। सभी सीएम से बात करने के बाद मुख्यमंत्रियों को पीएम मोदी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते नजर आएंगे। बैठक के दौरान कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT