भाजपा में 'पंच परिवर्तन' नवाचारों से रुकेगा विवादित बयानों का सिलसिला बड़बोले और असभ्य नेताओं से किनारा कर कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी भाजपा

अपने वरिष्ठ नेताओं के विवादित बयानों से लगातार समस्याओं का सामना कर रही मध्य प्रदेश भाजपा एक बार फिर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रही है जिससे पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का आचरण भी सुधारा जा सके। पिछले साल पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था लेकिन उस प्रशिक्षण शिविर का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में कोई असर नहीं पड़ा और उसके बाद नेताओं के लगातार विवादित बयान देखने को मिले हैं। मंत्री विजय शाह हों चाहे प्रहलाद पटेल,जगदीश देवड़ा अथवा कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं की लंबी लिस्ट है जिन्होने विवादित बयान देकर पार्टी को कटघरे में खड़ा किया और विपक्षियों को बोलने का मौका दिया। अब अगले साल से चुनावी दौर शुरु होने जा रहा है उससे पहले पार्टी चाहती है कि एक बार फिर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए जिसमें संगठन की कार्यपद्धति,वैचारिक आधार, जनसंपर्क तंत्र और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाया है। ताकि बूथ-मंडल से जिला स्तर तक के नेताओं को पी पार्टी की रीति-नीति बताई जा सके। एक तरह से यह नई पीढ़ी को संवारने का प्रयास होगा। इसमें पंच परिवर्तन और नवाचारों के बारे में भी बताया जाएगा। अब पार्टी ने तय किया है कि इन प्रशिक्षण शिविरों से बड़बोले और असभ्य बयानबाजी करने वाले नेताओं को दूर रखा जाएगा। साथ ही पार्टी प्रशिक्षण देने के लिए बेदाग छवि के नेताओं को चिन्हित कर रही है। ऐसे नेताओं की सूची बनाई जा रही है जो निर्विवाद और अपने अच्छे आचरण के लिए पहचाने जाते हैं। पांडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में प्रशिक्षण कार्यशाला के अंतर्गत 24 फरवरी को मुंबई में राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित होगी,जिसमें प्रदेश स्तर के प्रमुख सदस्य सहभागिता करेंगे। इसके बाद सात अप्रैल से 14 अप्रैल तक मंगल स्तर पर और 15 से 20 भी तक जिला स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?सनातन के ध्वजवाहक बने डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के हर अंचल के नेताओं को एक मंच में किया एकत्रित
क्या 'ब्राह्मण' नेता होने के कारण हेमंत कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष पद से स्तीफा दिया या फिर उसके पीछे कुछ और वजह
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024