'विलेज स्टे' के लिए गांव पहुंचे कलेक्टर एसपी की फोटो हुई वायरल कुएं के पास खटिया में सोए कलेक्टर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'गांवों में रात्रि विश्राम' के सख्त निर्देशों का जमीन पर असर दिखने लगा है। दतिया में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एएसपी सूरज वर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर में जिले के दोनों बड़े अधिकारी किसी आलीशान बंगले के बजाय गांव में कुएं के किनारे खाट पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर सुबह 6 बजे की है, जिसमें कलेक्टर और एएसपी गांव में एक कुएं के पास खटिया (खाट) पर सोते हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का यह देसी और सादगी भरा अंदाज ग्रामीणों के साथ-साथ सोशल मीडिया जनता को पसंद आ रहा है।दतिया मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर बीकर गांव है। यहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दोनों अधिकारियों कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और ASP सूरज वर्मा ने ग्रामीणों के बीच गुजारी। यह ठहराव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवनशैली को समझने और लोगों की समस्याओं को ग्राउंड जीरो पर सुनने का प्रयास था। इसके पूर्व शाम से देर रात तक दोनों अधिकारी अपने प्रशासनिक अमले के साथ गांव में पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों के साथ भोजन किया। लोगों से सहजभाव से मिले, उनकी समस्याएं सुनी, अधिकारियों को समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। करीब महीने भर पहले सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को गांव में रात्रि विश्राम करने का निर्देश देते हुए कहा था कि वो गांव में रात्रि विश्राम करें और जनता से उनकी समस्याएं सुन कर उसे दूर करने का प्रयास करें। उसी आदेश का पालन करते हुए दतिया कलेक्टर ने होम स्टे किया जिसकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा नेताओं में 'फ्रस्ट्रेशन' दबाए रखने के लिए भइया जी 'स्माइल' की जंचती है लाइन मुखबिर पर पढ़िए पूरी खबर
बीजेपी के 'सहयोग' सेल की निकली हवा मंत्रियों ने नहीं लिया इंट्रेस्ट अब बंद होने की कगार पर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024