Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
देश-विदेश

एक दूसरे से आंख मिचोली खेल रही भाजपा और कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दोनों पार्टियां नहीं खोल रही पत्ते

May 30, 2026 3 min read
एक दूसरे से आंख मिचोली खेल रही भाजपा और कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दोनों पार्टियां नहीं खोल रही पत्ते
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर जून के महीने में चुनाव होना है। 18 जून को वोटिंग होनी हैं एक जून से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो रही हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। दरअसल तीन सीटों में एक सीट कांग्रेस कोटे की है तो वहीं दो सीट भाजपा कोटे की है। कांग्रेस को चुनाव में हार्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है जबकि भाजपा तीसरी सीट में कब्जा कर मध्य प्रदेश में अपने राज्यसभा सांसदों की संख्या आठ से नौ करने की जुगाड़ में लगी है। कांग्रेस में उम्मीदवार चयन को लेकर काफी मंथन हो चुका है जिसमें कमलनाथ,दिग्विजय सिंह,मिनाक्षी नटराजन,अरुण यादव,जीतू पटवारी सहित कई नामों पर चर्चा हो चुकी है लेकिन सहमति किसी नाम पर नहीं बन पाई है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार कांग्रेस चाहती है कि भाजपा पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करे। भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद परिस्थिति के हिसाब से कांग्रेस अपने उम्मीदवार की घोषणा करना चाहती है। वहीं कांग्रेस अपने विधायकों पर भी लगातार नजर रख रही है। कांग्रेस को सक है कि उसके विधायक क्रास वोटिंग कर सकते हैं लिहाजा खुद के विधायकों पर विश्वास न कर कांग्रेस भाजपा की अगली रणनीति पर नजर रख रही है। हांलांकि कांग्रेस ने तीसरी सीट को बचाए रखने के लिए अलग से विकल्प तैयार कर रखा है जिसके तहत कांग्रेस कमलनाथ को राज्यसभा उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस को इस बात की उम्मीद है कि अगर कमलनाथ राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे तो भाजपा तीसरी सीट में अपना उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी इंतजार कर रही है कि कांग्रेस अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दे तो फिर वो परिस्थिति के हिसाब से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करे। मुखबिरों के मुताबिक भाजपा ने दो नाम फाइनल कर रखे हैं। तीसरे नाम पर भाजपा कन्फ्यूज है कि उम्मीदवार उतारें अथवा नहीं। लेकिन खबर यह भी है कि भाजपा डमी उम्मीदवार के तौर पर किसी तीसरे नेता का नामांकन करा सकती है। ताकि परिस्थिति के हिसाब से आगे की रणनीति तैयार कर सके। फिलहाल दोनों ही पार्टियां एक दूसरे से आंख मिचोली खेलने की स्थिति में नजर आ रही हैं और पहले आप-पहले आप की लड़ाई लड़ रही हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT