रिटायर जज के बहू की मर्डर मिस्ट्री में फंसी पुलिस डेटिंग ऐप से हुई थी दोस्ती और प्यार फिर शादी

कटारा हिल्स इलाके में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने फांसी लगा कर जान दी है। मृतक महिला का पोस्टमार्टम एम्स में करवाया गया है। वहीं घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मृतक महिला का नाम ट्विशा शर्मा है। वह नोएडा की रहने वाली थी। मंगलवार की रात महिला ने अपनी मां से बात की थी, जिसमें परेशानी का जिक्र किया था। ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस हमारी शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने कहा कि सुसाइड केस का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी करवाई गई है। परिजन बॉडी नहीं ले रहे हैं। फॉरेसिंक टीम भी आई थी। मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया गया है। रिपोर्ट्स आने के बाद एसीपी स्तर के अधिकारी इसकी जांच करते हैं। मृतिका ट्विशा प्रेग्नेंट भी थी। भाई का आरोप है कि ट्विशा ने भोपाल में रहने के कारण नौकरी छोड़ दी थी। इसे लेकर भी उसके पति ताना मारते थे। हालांकि इन आरोपों पर ससुराल पक्ष के लोगों ने अभी कुछ नहीं कहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विंध्य को मिलेगा एक और मंत्री मोहन मंत्रिमंडल में आएगी 'सुनामी' अप्रत्याशित होंगे बदलाव
बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई भिंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024