Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों की हुई 'परेड' सीएम मोहन यादव ने सुनाई खरी-खोटी

Jun 12, 2026 2 min read
गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों की हुई 'परेड' सीएम मोहन यादव ने सुनाई खरी-खोटी
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को मंत्रालय में गृह विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश स्तर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। करीब डेढ़ घंटे तक चली समीक्षा बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रत्येक जिले के पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था को लेकर बात की। इस बैठक में सीएम ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों की क्राइम रिपोर्टर अपने हाथ में ले रखी थी। रिपोर्ट के आधार पर ही सीएम अधिकारियों से सवाल जवाब कर रहे थे। सीएम ने कई ऐसे मामलों का जिक्र किया जिसका जवाब पुलिस अधिकारियों के पास नहीं था। जहां पर सीएम को संतोषजनक जनक जवाब नहीं मिल रहा था वहां पर सीएम अधिकारियों की जमकर क्लास भी लगा रहे थे। अंत में सीएम मोहन यादव ने भोपाल और इंदौर की डायरी खोली जहां पर कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है। सीएम मोहन यादव ने लव जिहाद से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। गौरतलब है कि पिछले दो साल में भोपाल में और इंदौर में लव जिहाद के कई मामले आए जिसमें कानून व्यवस्था को लेकर काफी सवाल जवाब हुए हैं। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय सीएम मोहन यादव के पास ही है। यही कारण है कि जब भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं तो सीएम मोहन यादव पर उंगली उठती है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
गृह मंत्रालय की समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों की हुई 'परेड' सीएम मोहन यादव ने सुनाई खरी-खोटी | मुखबिर MP