हाशिए पर कैलाश,प्रहलाद और राकेश सिंह की राजनीति,मोहन सरकार में नहीं हो रही पूछ परख

शिवराज सरकार में कई ऐसे कद्दावर मंत्री रहे हैं जिनकी एकतरफा तूती बोला करती थी| आज वही मंत्री सरकार में महत्वपूर्ण विभाग मिलने के बाद भी एक ट्रांसफर कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं| जिस वक्त डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात सामने आई और उनके मंत्रिमंडल की तस्वीर सबसे सामने आई जिसमें कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह जैसे नेताओं का नाम जब मंत्री पद के लिए सामने आया तो कयास लगाए जा रहे थे कि मोहन यादव इन बड़े नेताओं के हाथों की कठपुतली बन जाएंगे चेहरा मोहन यादव होंगे और हुकूमत बड़े नेता चलाएंगे| लेकिन ऐसा हुआ नहीं महज कुछ महीनों के अंदर ही डॉ. मोहन यादव ने यह बता दिया कि पार्टी ने उन्हे सीएम बनाया है तो उसके पीछे वजह क्या है? पता चला है कि नगरीय आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ समय पहले कुछ अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए सीएम से कहा था लेकिन उन्होने बात को ऐसे ही टाल दिया| प्रहलाद पटेल के भी कुछ ऐसे ही हाल हैं वो जो भी काम लेकर मोहन यादव के पास जाते हैं तो औंधे मुह ही उन्हे वापस लौटना पड़ता है| कुछ महीने पहले खुद को सीएम का दावेदार समझने वाले राकेश सिंह का भी यही हाल है वो काफी गंभीर प्रवित्ति के नेता हैं चाहते हैं कि मोहन सरकार में उनका दबदबा बरकरार रहे लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है जो भी काम सीएम के पास लेकर जाते हैं उसके बाद उल्टे पांव ही लौटना पड़ रहा है| कुल मिला कर किसी जमाने में भाजपा को चलाने वाले नेता जिनके अंडर में डॉ. मोहन यादव ने राजनीति का ककहरा सीखा आज उन्ही डॉ. मोहन यादव के आगे सारे गुरु चेले बन गए और चेला सभी गुरुओं को चला रहा है और किसी भी नेता में यह मजाल नहीं कि वो अपनी इच्छा से कुछ भी कर पाए|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?आयोध्या हारने पर मोदी ने बदला आराध्य,जय श्री राम की जगह मोदी ने खुद को बताया भगवान जगन्नाथ का भक्त
शासकीय विभागों में होंगी बंपर भर्तियां,सीएम मोहन यादव ने रिक्त पद भरने के दिए निर्देश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाजपा में कुछ ऐसे 'पदाधिकारी' हैं जो सिर्फ नाम के हैं 'काम' के नहीं कार्यालय में भी दर्ज नहीं होती उपस्थिति
10/10/2026
OBC वोट की फसल पर लगा 'पाला' सरकार की बोलती 'बंद' विपक्ष हुआ मुखर कोर्ट ने स्वीकारा 'सवर्ण' अभी जिंदा है उसको भी नौकरी का अधिकार
10/10/2026
ओबीसी आरक्षण पर 'हाई' कांग्रेस का पारा 'कोर्ट' के फैसले पर सरकार की 'बोलती बंद'
9/10/2026