Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी बीजेपी के संगठन में बदलाव की तैयारी,दिल्ली में होगी बड़ी बैठक,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी रहेंगे मौजूद

Jul 25, 2024 2 min read
एमपी बीजेपी के संगठन में बदलाव की तैयारी,दिल्ली में होगी बड़ी बैठक,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी रहेंगे मौजूद
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने लगातार चुनाव जीत का रिकार्ड बनाया है लेकिन अब बारी बदलाव की है| लिहाजा भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया अंदर खाने से शुरु हो चुकी है| अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले जा रहे हैं| लेकिन एमपी में वीडी शर्मा की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए केन्द्रीय नेतृत्व अभी तक प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर विचार नहीं कर पाया है लेकिन उनका कार्यकाल नहीं बढ़ाया गया है जिसके कारण यह माना जा रहा है कि एमपी बीजेपी के संगठन में भी जल्द ही बदलाव होंगे| इन बदलावों को लेकर दिल्ली में दो दिनों तक बैठक भी होनी है| बैठक में मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने की रणनीति पर काम किया जाएगा| इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मंथन शुरु हो गया है| गुरुवार को दिल्ली में दो दिवसीय बैठक शुरु हुई जिसमें एमपी के प्रदेश संगठन महामंत्री सहित अन्य राज्यों के संगठन महामंत्रियों को भी शामिल किया गया है| बैठक राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के द्वारा ली जा रही है| इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे| बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई है| अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आवश्यक सदस्यता अभियान पर भी पहले दिन की बैठक में चर्चा हुई| मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा प्रदेश में सदस्य अभियान सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई| वरिष्ठ नेताओं ने बैठक में बताया कि अब किस तरह से कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी की सीधे मतदाताओं तक पहुंच बनानी है| सूत्रों के मुताबिक बैठक संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी भी की जा रही है| बैठक में यह भी तय किया गया है कि किसी भी राज्य में संगठन महामंत्री के पद पर स्थानीय कार्यकर्ता को पदस्थ नहीं किया जाएगा|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एमपी बीजेपी के संगठन में बदलाव की तैयारी,दिल्ली में होगी बड़ी बैठक,प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी रहेंगे मौजूद | मुखबिर MP