Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मिशन 28 और 29 की तैयारी में भाजपा,सदस्यता अभियान से भविष्य की दिशा तय करने में जुटी भाजपा,एक अगस्त से होगा महा सदस्यता अभियान

Aug 27, 2024 2 min read
मिशन 28 और 29 की तैयारी में भाजपा,सदस्यता अभियान से भविष्य की दिशा तय करने में जुटी भाजपा,एक अगस्त से होगा महा सदस्यता अभियान
ADVERTISEMENT
Font Size:

भारतीय जनता पार्टी साल के 365 दिन चुनावी मोड में रहती है और उसकी बानगी भाजपा में अक्शर देखने को मिलती रहती है| एक चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी दूसरे चुनाव की तैयारी में जुट जाती है| यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने अब अपने परिवार की संख्या बढ़ाने की रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है| भारतीय जनता पार्टी एक अगस्त से देश भर में सदस्यता महाअभियान शुरु करने की रणनीति को अमली जामा पहनाना शुरु कर दिया है| एक अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और फिर दो अगस्त से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान का आगाज हो जाएगा| मध्य प्रदेश भाजपा के तरफ से डेढ़ करोड़ सदस्यों की लक्ष्य रखा गया है| जिसमें 95वे लाख पुराने सदस्यों की सदस्यतों की सदस्यता का रिन्यूअव होगा और 55 लाख नए सदस्य भाजपा बनाएगी| इस अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी,विधायक और मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक काम करेंगे| पहला फेस 25 दिनों का होगा जिसमें भाजपा ने अपना लक्ष्य हासिल करने की योजना तैयार की है| आखिर के पांच दिन सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी और फिर एक अक्टूबर से दूसरा चरण शुरु होगा जो 15 दिन का होगा| मप्र भाजपा की तरफ से लक्ष्य भले डेढ़ करोड़ का रखा गया है लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा करीब एक करोड़ 75 लाख सदस्यों की नियुक्ति करेगी| मतलब साफ है कि साल 2028 में विधानसभा चुनाव और फिर 29 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले ही भाजपा अपने सदस्यों की संख्या इतनी बड़ी करने की योजना तैयार कर रही है जिससे उसे चुनाव जीतने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो| इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में मिले वोट प्रतिशत को आधार बनाया है और उसी हिसाब से भाजपा का सदस्यता अभियान आगे बढ़ेगा|  

ADVERTISEMENT

 

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT