Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राजेन्द्र शुक्ल ने बदली 'चाल' पीएम मोदी का संबोधन सुनने पहुंचे प्रदेश कार्यालय देर से ही सही साहब ने 'जमीन पर कदम रखा'

Apr 18, 2026 3 min read
राजेन्द्र शुक्ल ने बदली 'चाल' पीएम मोदी का संबोधन सुनने पहुंचे प्रदेश कार्यालय देर से ही सही साहब ने 'जमीन पर कदम रखा'
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल अक्सर लाइमलाइट से दूर रह कर भी चर्चाओं के केन्द्र में बने रहते हैं। प्रदेश कार्यालय उनका आना कम ही होता है अथवा वो आना पसंद नहीं करते यह एक अलग विषय है। लेकिन जिस प्रकार से वो शनिवार की रात पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने के लिए अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंचे ये बात किसी को हजम नहीं हो रही है। जबकि पीएम मोदी के संबोधन को सभी भाजपा नेताओं ने अपने निवास पर ही सुना। लेकिन राजेन्द्र शुक्ल ने अपने निवास पर संबोधन सुनने के बजाय प्रदेश कार्यालय पहुंच कर संबोधन सुना जिसके कारण प्रदेश कार्यालय के कर्मचारियों से लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है। इसके पीछे भी एक अदृश्य कारण माना जा रहा है। जिन परिस्थितियों में उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया था अब वो परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं। राजनीतिक समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। जिसका डिप्टी सीएम के पद और प्रतिष्ठा पर भी आने वाले समय में असर पड़ सकता है। ऐसी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए राजेन्द्र शुक्ल ने अपने तौर-तरीके में बदलाव लाने में ही खुद की भलाई समझी है। वो चाहते तो घर बैठे पीएम मोदी का संबोधन सुन सकते थे लेकिन भाजपा के नेतृत्व को यह बताना जरुरी था कि उनके लिए पीएम मोदी और पार्टी क्या मायने रखते हैं। दरअसल राजेन्द्र शुक्ल को लेकर रीवा सहित विंध्य के अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ता लगातार नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। उनके निवास पर ज्यादातर VIP दर्शन व्यवस्था है और रीवा वालों से दूरी बनाए रखने की परंपरा भी। खासकर रीवा वालों से दूरी बनाए रखने की कोशिश की जाती है। उनके स्टाफ के लोग भी रीवा के लोगों को मिलने में अड़ंगा डालते रहते हैं। जिसकी शिकायत लगातार प्रदेश कार्यालय और फिर दिल्ली तक पहुंचाई जा रही है। सीनियर नेता होने के नाते प्रदेश नेतृत्व कुछ ज्यादा निर्देश नहीं दे पा रहा है लेकिन परिस्थितियों को डिप्टी सीएम साहब समझ चुके हैं कि कहीं उनके पैर के नीचे की जमीन न खिसक जाए। लिहाजा खिसकती जमीन को बचाने का यही तरीका है कि संगठन में अपनी पकड़ मजबूत कर ली जाए। उसी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए डिप्टी सीएम उस वक्त प्रदेश कार्यालय पहुंचे जब अन्य कोई बड़ा पदाधिकारी मौजूद नहीं था। जिला अध्यक्ष और एक प्रदेश मंत्री के अलावा कुछ चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद थे। हांलांकि पीएम मोदी का संबोधन सुनने के बाद फोटो सोशल मीडिया में डाल दी गई है जिससे उनके प्रति माहौल बना रहे।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
राजेन्द्र शुक्ल ने बदली 'चाल' पीएम मोदी का संबोधन सुनने पहुंचे प्रदेश कार्यालय देर से ही सही साहब ने 'जमीन पर कदम रखा' | मुखबिर MP