Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'किसी के बिस्तर को झांकने नहीं जाते रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा' राज्यपाल के सामने दिया बेतुका बयान

Nov 10, 2024 Updated: Nov 10, 2024 2 min read
'किसी के बिस्तर को झांकने नहीं जाते रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा' राज्यपाल के सामने दिया बेतुका बयान
ADVERTISEMENT
Font Size:

रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा अक्शर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। रीवा के सांसद ने इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए बेतुका बयान दिया है। हालाकि उनका इस प्रकार का बयान पहली बार नही आया है। इस बार उन्होंने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मौजूदगी में ऐसी बात कही दी जो चर्चा का विषय बन गई है। मामला रीवा के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का है जहां कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल भी शामिल होने पहुंचे थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मैंने कभी किसी पति-पत्नी के बिस्तर में झांकने का काम नहीं किया है, लेकिन लोग कहते हैं कि जब पति और पत्नी बिस्तर पर लेटते हैं, तो एक का मुंह दक्षिण की तरफ तो दूसरे का मुंह उत्तर दिशा की तरफ होता है और मोबाइल से मोहब्बत करके उसी में आहें भरते हैं। यह आपका ही बनाया हुआ यंत्र है, जिसके कारण पति और पत्नी एक दूसरे के सामने मुंह करके लेटने के बजाय विपरीत दिशा पर मुंह करके लेटते हैं। सांसद जनार्दन मिश्रा ने आगे कहा कि मैं तो सोच ही रहा था कि अब हम ऑनलाइन शादियां करने लगे हैं। 50-60 साल के बाद यह बच्चे जब पैदा होंगे, तो ये ऑनलाइन पैदा होने वाला बच्चा स्टील का पैदा होगा या मांस और हड्डी का होगा, इस पर विचार करने की आवश्यकता है। सांसद जनार्दन मिश्रा की बातें सुनकर मंच पर मौजूद राज्यपाल व कार्यक्रम में मौजूद प्रोफेसर, स्टूडेंट सभी हैरान रह गए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'किसी के बिस्तर को झांकने नहीं जाते रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा' राज्यपाल के सामने दिया बेतुका बयान | मुखबिर MP