Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सीएम हाउस की सीमा में दिन दहाड़े डाक्टर से लूट बाइक सवार बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम

Apr 10, 2026 1 min read
सीएम हाउस की सीमा में दिन दहाड़े डाक्टर से लूट बाइक सवार बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल में सीएम हाउस से लगा करीब 200 मीटर का क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं है। सीएम हाउस से महज कुछ कदमों की दूरी पर साइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर को निशाना बनाया।Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार एक बाइक सवार बदमाश ने डॉक्टर को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दो अन्य बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश डॉक्टर के हाथ से सोने का कड़ा, स्मार्ट वॉच और नकदी लूटकर फरार हो गए। टक्कर लगने से डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें कूल्हे में फ्रैक्चर हुआ है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन इस घटना के कारण एक बड़ा प्रश्न भी खड़ा हो रहा है कि सीएम हाउस के आसपास का क्षेत्र सुरक्षित नहीं है तो राजधानी और प्रदेश के कानून व्यवस्था की क्या स्थिति होगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
सीएम हाउस की सीमा में दिन दहाड़े डाक्टर से लूट बाइक सवार बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम | मुखबिर MP